गोल्ड लोन और म्यूचुअल फंड कारोबार बढ़ाएगी NBFC कंपनी, फंड जुटाने की भी तैयारी- रडार पर ₹25 से कम वाला ये शेयर

गोल्ड लोन और म्यूचुअल फंड कारोबार में विस्तार की तैयारी कर रही NBFC कंपनी Continental Securities अब अपने बिजनेस को नई दिशा देने की योजना बना रही है। कंपनी ने जयपुर में नई ब्रांच खोलने और विस्तार के लिए फंड जुटाने का भी संकेत दिया है। इसके बाद शेयर पर निवेशकों की नजर है।

Advertisement
AI Generated Image

By Gaurav Kumar:

एनबीएफसी सेक्टर की स्मॉल कैप कंपनी, कॉन्टिनेंटल सिक्योरिटीज लिमिटेड (Continental Securities Ltd) के शेयर में आज तेजी देखने को मिल रही है। शेयर में तेजी के पीछे कंपनी द्वारा दी गई एक बड़ी जानकारी है। 

कंपनी ने बीते मंगलवार को बाजार बंद होने के बाद अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि वह अपने मौजूदा कारोबार का विस्तार करने की योजना बना रही है। इसके तहत कंपनी अपने गोल्ड लोन कारोबार को बढ़ाएगी और लोन देने की गतिविधियों का विस्तार करेगी।

इसके अलावा, कंपनी अपने म्यूचुअल फंड कारोबार को भी आगे बढ़ाने और मजबूत करने की तैयारी कर रही है। इन कारोबारों को सपोर्ट करने के लिए जयपुर, राजस्थान में नए ब्रांच और बिजनेस लोकेशन भी खोले जाएंगे।

फाइलिंग में कंपनी ने बताया कि प्रस्तावित विस्तार के लिए जरूरी पूंजी जुटाने और कंपनी के कैपिटल बेस को मजबूत करने के लिए इक्विटी शेयर और/या इक्विटी में कन्वर्ट होने वाली सिक्योरिटीज जारी करके फंड जुटाने का प्रस्ताव है। यह फंड रेजिंग सभी जरूरी कानूनी और रेगुलेटरी मंजूरियों के अधीन होगी। कंपनी ने आगे बताया कि शेयरों या सिक्योरिटीज की संख्या, इश्यू प्राइस, इश्यू का तरीका और अन्य शर्तें उचित समय पर कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स द्वारा लागू नियमों के अनुसार तय की जाएंगी।

Continental Securities Share Price

कंपनी का शेयर सुबह 9:26 बजे तक 1.24% या 0.27 रुपये की तेजी के साथ  21.98 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

कंपनी के बारे में

Continental Securities Limited एक रजिस्टर्ड नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी (NBFC) है, जो पूरे भारत में वित्तीय सेवाएं उपलब्ध कराती है। कंपनी का उद्देश्य लोगों को उनके व्यक्तिगत और वित्तीय लक्ष्यों को पूरा करने में मदद करना है। इसके लिए कंपनी देश के उन हिस्सों में रहने वाले ग्राहकों पर खास ध्यान देती है, जहां वित्तीय सेवाओं की पहुंच कम है। कंपनी आसान और जल्दी मिलने वाले लोन के जरिए ग्राहकों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की कोशिश करती है।

कंपनी का मुख्य कारोबार छोटे लेनदारों को लोन देने का है। इसके पोर्टफोलियो में गोल्ड लोन, पर्सनल लोन और प्रॉपर्टी के बदले लोन जैसी वित्तीय सेवाएं शामिल हैं। कंपनी का फोकस लोन लेने की प्रक्रिया को आसान और तेज बनाने पर है, ताकि ग्राहकों को जरूरत के समय जल्द वित्तीय मदद मिल सके।

Read more!
Advertisement