राहुल गांधी ने Stock Market में गिरावट पर कह दी बड़ी बात!
शेयर बाजार में गिरावट का दौर जारी है। अक्टूबर महीना पूरी तरह से खत्म भी नहीं हुआ है, बाजार करीब 7 प्रतिशत नीचे आ चुका है। सेंसेक्स और निफ्टी में आई ये कमजोरी कोरोना काल के बाद से पहली बार है। ऐसे में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शेयर बाजार में आई गिरावट पर गहरी चिंता जताई है।

शेयर बाजार में गिरावट का दौर जारी है। अक्टूबर महीना पूरी तरह से खत्म भी नहीं हुआ है, बाजार करीब 7 प्रतिशत नीचे आ चुका है। सेंसेक्स और निफ्टी में आई ये कमजोरी कोरोना काल के बाद से पहली बार है। ऐसे में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शेयर बाजार में आई गिरावट पर गहरी चिंता जताई है। साथ ही उन्होंने पार्टी नेताओं से रिटेल निवेशकों के लिए खास रणनीति बनाने के लिए कहा है।
राहुल गांधी को शेयर मार्केट में आई गिरावट से रिटेल निवेशकों के नुकसान की चिंता सता रही है। इस नुकसान को लेकर राहुल गांधी ने कांग्रेस पार्टी के नेताओं से युवा निवेशकों, नौकरीपेशा लोगों और आम नागरिकों के नुकसान को बचाने के लिए रणनीति बनाने को कहा है। राहुल गांधी ने कांग्रेस के मीडिया और प्रचार विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा के साथ बातचीत की। उन्होंने कहा कि शेयर बाजार जोखिम भरा है। पार्टी नेताओं को छोटे निवेशकों को आगाह करने और उनकी बचत को सुरक्षित रखने के लिए नए तरीके तलाशने के लिए कहा है।
राहुल ने क्या कहा?
राहुल गांधी ने खुद को इस मुद्दे से जोड़ते हुए कहा कि अगर आप मुझे इसमें शामिल करना चाहते हैं तो मुझे बताएं कि कैसे। राहुल गांधी छोटे निवेशकों को सुरक्षित रखने के लिए एक मुहिम चलाना चाहते हैं। राहुल गांधी ने इस बातचीत का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने लिखा है कि भ्रष्टाचारियों की रक्षा करने वाले गिरोह में कौन है?'
क्यों आ रही है गिरावट?
शेयर बाजार में गिरावट के पीछे सबसे बड़ा कारण कंपनियों के तिमाही मुनाफे में आई कमी है। जो उम्मीदों से खराब रहे हैं। विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजार से भारी मात्रा में पैसा निकाला है। इसके अलावा अमेरिकी चुनावों और ग्लोबल मार्केट में दबाव के कारण भी बाजार पर नेगेटिव प्रभाव पड़ा है। साथ में चीन की सरकार के जरिए अपनी इकोनॉमी के लिए 142 अरब डॉलर का राहत पैकेज देना भारतीय बाजार के लिए नुकसान का सौदा साबित हो गया है, क्योंकि इसके चलते विदेशी निवेशक भारत से पैसा निकालकर चीन में लगा रहे हैं।
बाजार का हाल
इस महीने शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली है। शुक्रवार को BSE सेंसेक्स 662 अंक टूटकर 79,402 पर बंद हुआ था। NSE निफ्टी 218 अंक लुढ़ककर 24,180 पर पहुंचा था। यह लगातार चौथा हफ्ता है जब बाजार में गिरावट देखने को मिली है।