Cochin Shipyard, HUDCO, RVNL, Bharat Dynamics, Uco Bank, SCI: इन PSU स्टॉक्स में क्या होने वाला है?
एक वक्त था जब ज्यादातर PSU कंपनियों के स्टॉक में जबरदस्त तेजी रहती थी। एक ऑर्डर पर स्टॉक रॉकेट बन जाते थे। लेकिन अब सरकारी शेयरों में पार्टी का दौर खत्म हो चुका है। Cochin Shipyard, Mangalore Refinery, SCI, HUDCO, IRCON में भारी गिरावट आ चुकी है।

एक वक्त था जब ज्यादातर PSU कंपनियों के स्टॉक में जबरदस्त तेजी रहती थी। एक ऑर्डर पर स्टॉक रॉकेट बन जाते थे। लेकिन अब सरकारी शेयरों में पार्टी का दौर खत्म हो चुका है। जिन निवेशकों ने PSU पार्टी देर से ज्वाइन की, वो अच्छा खासा नुकसान झेल रहे हैं। Cochin Shipyard, Mangalore Refinery, SCI, HUDCO, IRCON में भारी गिरावट आ चुकी है।
PSU शेयरों में ये स्थिति है कि करीब 20 स्टॉक में से ज्यादातर अपने हाई से 40 प्रतिशत तक गिर चुके हैं। जिसमें सबसे बड़ी गिरावट Cochin Shipyard में आई है। जो स्टॉक 2 सालों में 6 गुना बढ़ा, वो अपने हाई से 47 प्रतिशत नीचे आ चुका है। Mangalore Refinery and Petrochemicals Limited (MRPL) करीब 42 प्रतिशत गिर चुका है। वहीं Shipping Corporation of India (SCI) की स्थिति भी लगभग ऐसी ही है, स्टॉक अपने हाई से 40 प्रतिशत निवेशकों का नुकसान करा चुका है।
20 PSU कंपनियों के शेयर, अपने हाई से कितना नीचे?
| Cochin Shipyard | -47% |
| Mangalore Refinery and Petrochemicals (MRPL) | -42% |
| Shipping Corporation of India (SCI) | -40% |
| Uco Bank | -39% |
| IRCON | -37% |
| ITI | -37% |
| HUDCO | -37% |
| MMTC | -37% |
| MOIL | -36% |
| Engineers India Ltd | -36% |
| KIOCL | -36% |
| Union Bank | -35% |
| Bharat Dynamics | -35% |
| IRFC | -35% |
| Punjab & Sind Bank | -35% |
| Mishra Dhatu | -30% |
| Rashtriya Chemicals and Fertilizers | -30% |
| SJVN | -30% |
| Bank of Maharashtra | -30% |
| RVNL | -30% |
अब ऐसे में सवाल उठता है कि स्टॉक में ये सरकारी शेयरों में गिरावट का दौर जारी रहेगा या फिर स्थिति बदलने वाली है? क्या वापस सरकारी शेयरों में तेजी लौट सकती है? आइये जानते मार्केट दिग्गज की राय।
सीनियर टेक्निकल एनालिस्ट ब्रजेश सिंह का कहना है Shipping Corporation of India (SCI) में 215 रुपए प्रति शेयर, UCO Bank में 35 से 38 रुपए प्रति शेयर, MMTC Ltd में 77 रुपए प्रति शेयर के नीचे, Union Bank of India में 100 रुपए से नीचे, IRFC में 130 का स्तर, Mishra Dhatu Nigam Ltd के 370 का भाव और Bank of Maharashtra में 46 के लेवल आने पर खरीदारी की जा सकती है।
मार्केट एक्सपर्ट राघवेंद्र सिंह का कहना है कि कुछ दिनों में डिफेंस स्टॉक में तेजी की संभावना बन रही है। जिसमें Cochin Shipyard, Mazagon Dock Shipbuilders Ltd और HAL खरीदारी के लिहाज से बेहतर लग रहे हैं। वहीं दूसरी ओर रेलवे स्टॉक में IRFC और RVNL शेयर मार्केट एक्सपर्ट को पसंद आ रहे हैं। आपको बता दें ये स्टॉक अपने हाई से करीब 35 प्रतिशत टूट चुके हैं। इसके साथ ही Punjab & Sind Bank, MMTC, MOIL में आने वाले दिनों में तेजी की उम्मीद की जा रही है।
डिस्क्लेमर: यह जानकारी केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और इसे निवेश सलाह के रूप में नहीं समझा जाना चाहिए। निवेश निर्णय लेने से पहले एक वित्तीय सलाहकार से परामर्श करने की सिफारिश की जाती है।