161% की तेजी संभव! इस छोटू शेयर पर ब्रोकरेज बुलिश- चेक करें टारगेट प्राइस

SME प्लेटफॉर्म पर लिस्ट एक कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी के शेयर पर ब्रोकरेज ने BUY रेटिंग दी है। मौजूदा भाव से 161% तक तेजी की उम्मीद जताई गई है। कंपनी की मजबूत ग्रोथ, Main Board में माइग्रेशन और Africa Expansion को शेयर के लिए बड़े ट्रिगर के तौर पर देखा जा रहा है।

Advertisement

By Gaurav Kumar:

Penny Stock in Focus: NSE SME पर लिस्ट कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी, सेलेकोर गैजेट्स लिमिटेड (Cellecor Gadgets Limited) के स्टॉक पर सेबी रजिस्टर्ड ब्रोकरेज फर्म LNPR Capital ने BUY रेटिंग देते हुए 161% के अपसाइड की उम्मीद जताई है।एनएसई पर आज यह शेयर 3.33% या 1.15 रुपये गिरकर 33.35 रुपये पर बंद हुआ। 

Cellecor Gadgets Share Price Target

ब्रोकरेज ने स्टॉक पर BUY कॉल देते हुए अगले 12 महीने के लिए 90 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। ब्रोकरेज रिपोर्ट के मुताबिक निवेश के लिए ₹32-38 के स्तर पर धीरे-धीरे खरीदारी की जा सकती है। सितंबर 2026 में वोट के नतीजे आने और BSE पर लिस्टिंग के बाद शेयर में और खरीदारी की जा सकती है और ₹25 का स्तर स्टॉप-लॉस रखा जा सकता है।

ब्रोकरेज को क्यों है भरोसा?

रिपोर्ट के मुताबिक, Cellecor अब सिर्फ एक स्मॉल-कैप ट्रेडिंग स्टॉक नहीं, बल्कि तेजी से बढ़ने वाला कंज्यूमर प्लेटफॉर्म बन रहा है। कंपनी का रेवेन्यू पिछले तीन साल में करीब 70% सालाना की दर से बढ़कर FY26 में ₹1,292 करोड़ पहुंच गया। इसी दौरान EBITDA मार्जिन 2.5% से बढ़कर 5.54% हो गया, जबकि ROE करीब 22% रहा। खास बात यह है कि कंपनी का यह कारोबार सिर्फ ₹18 करोड़ के ग्रॉस फिक्स्ड एसेट्स के साथ चल रहा है, यानी यह काफी कैपिटल-लाइट बिजनेस है। कंपनी का ब्रांड और डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क 1 लाख से ज्यादा रिटेल टचपॉइंट्स, 1,800 से ज्यादा डिस्ट्रीब्यूटर्स, 2,000 से ज्यादा सर्विस सेंटर और 25,000 से ज्यादा पिनकोड तक फैला है।

इसके प्रोडक्ट्स Dixon, PG Electroplast, Elin और Zetwerk जैसी कंपनियां बनाती हैं। रिपोर्ट के अनुसार, यह मॉडल boAt, Noise और Transsion जैसे ब्रांड्स के मॉडल जैसा है, जिन्हें बाजार में पहले भी मजबूत री-रेटिंग मिली है।

कंपनी के शेयर में री-रेटिंग के लिए चार बड़े कारण बताए गए हैं। पहला बड़ा ट्रिगर Main Board में माइग्रेशन है। कंपनी के बोर्ड ने 6 अगस्त 2026 को इसे मंजूरी दी है और ई-वोटिंग 6 सितंबर 2026 को बंद होगी। SME से Main Board में जाने और साथ ही BSE पर डायरेक्ट लिस्टिंग से छोटे लॉट साइज, संस्थागत निवेशकों की पात्रता, लिक्विडिटी और इंडेक्स में शामिल होने से जुड़ी कई छूट खत्म हो सकती हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, ₹1,000 करोड़ से ज्यादा रेवेन्यू और मुनाफा कमाने वाली कंपनियों के SME से Main Board माइग्रेशन के बाद सिर्फ बेहतर लिक्विडिटी के कारण ऐतिहासिक तौर पर 40-80% तक री-रेटिंग देखने को मिली है।

दूसरा बड़ा कारण FY27 का ग्रोथ गाइडेंस है। कंपनी ने FY27 में ₹1,800-2,000 करोड़ के रेवेन्यू और ₹60-70 करोड़ के PAT का अनुमान दिया है। इसका मतलब रेवेन्यू में करीब 39-55% और PAT में करीब 75% तक तेजी की संभावना है। FY26 की दूसरी छमाही में कंपनी ने अपने इतिहास का सबसे बेहतर मार्जिन वाला हाफ दर्ज किया, जिसमें ग्रॉस मार्जिन 14.3% और EBITDA मार्जिन 5.8% रहा। अगर कंपनी गाइडेंस के मिडपॉइंट को भी हासिल करती है, तो शेयर के वैल्यूएशन में और सुधार की गुंजाइश बन सकती है।

तीसरा कारण प्रमोटर की हिस्सेदारी बढ़ना है। प्रमोटर ने ₹28 प्रति वारंट के हिसाब से ₹98 करोड़ के वारंट सब्सक्राइब किए हैं। इससे प्रमोटर की हिस्सेदारी 46.3% से बढ़कर 53.65% हो जाएगी और उन्हें कंपनी में स्पष्ट बहुमत हासिल हो जाएगा। यह निवेश प्रमोटर ने अपने पैसे से किया है, जिसे रिपोर्ट में स्मॉल-कैप कंपनियों में मजबूत प्रमोटर अलाइनमेंट का संकेत माना गया है।

चौथा बड़ा अवसर Africa expansion है, जिसे मौजूदा शेयर प्राइस में अभी पूरी तरह शामिल नहीं माना गया है। कंपनी पहले ही USD 33 मिलियन का FCCB जुटा चुकी है, जिसमें से USD 29 मिलियन UK होल्डिंग कंपनी में लगाए गए हैं। Liberia के Buchanan SEZ में 15 एकड़ की साइट भी है, जहां से ECOWAS और AfCFTA के तहत करीब 40 करोड़ लोगों वाले बाजार में ड्यूटी-प्रेफरेंशियल एक्सेस मिल सकता है।

Read more!
Advertisement