शेयरधारकों की बल्ले-बल्ले! हर 1 शेयर पर 5 बोनस शेयर देने की तैयारी, इस कंपनी ने बोर्ड बैठक में लिया फैसला

SME प्लेटफॉर्म पर लिस्ट एक कंपनी ने शेयरधारकों के लिए बड़ा ऐलान किया है। कंपनी के बोर्ड ने हर 1 शेयर पर 5 बोनस शेयर जारी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इसके साथ ही अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने की योजना भी बनाई गई है। हालांकि, रिकॉर्ड डेट का इंतजार है।

Advertisement

By Gaurav Kumar:

NIFTY SME EMERGE पर लिस्ट C K K Retail Mart Limited ने निवेशकों को बीते सोमवार बाजार बंद होने के बाद के बाद अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में 2 बड़ी जानकारी दी है। 

कंपनी ने फाइलिंग में बताया कि उसके निदेशक मंडल की बैठक में अधिकृत शेयर पूंजी (Authorised Share Capital) बढ़ाने और बोनस शेयर जारी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।

कंपनी ने बताया कि अधिकृत शेयर पूंजी को 20 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 117 करोड़ रुपये करने का प्रस्ताव है। इसके तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले इक्विटी शेयरों की संख्या 2 करोड़ से बढ़ाकर 11.70 करोड़ की जाएगी। इसके लिए कंपनी के मेमोरेंडम ऑफ एसोसिएशन (MOA) के कैपिटल क्लॉज में जरूरी बदलाव को भी मंजूरी दी गई है। 

1 शेयर पर 5 शेयर फ्री

इसके अलावा, कंपनी ने अपने शेयरधारकों को हर 1 मौजूदा शेयर पर 5 नए बोनस शेयर जारी करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है। ये बोनस शेयर 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले पूरी तरह चुकता इक्विटी शेयर होंगे। यानी अगर किसी शेयरधारक के पास कंपनी का 1 शेयर है, तो बोनस इश्यू मंजूर होने पर उसे 5 अतिरिक्त शेयर मिल सकते हैं।

अगर आपके पास रिकॉर्ड डेट तक कंपनी के शेयर होंगे तो ही आप बोनस शेयर के लिए पात्र होंगे। हालांकि कंपनी ने अभी तक बोनस शेयर के लिए रिकॉर्ड डेट की घोषणा नहीं की है। 

कंपनी के बारे में

C K K Retail Mart एक एफएमसीजी (FMCG) कंपनी है, जो पैकेज्ड कृषि प्रोडक्ट और पेय पदार्थों के डिस्ट्रीब्यूशन और कारोबार में काम करती है। कंपनी ने शुरुआत कृषि उत्पादों के कारोबार से की थी, लेकिन समय के साथ यह अपने ब्रांड के तहत उत्पादों को बाजार तक पहुंचाने वाली कंपनी के रूप में विकसित हुई है।

कंपनी का कारोबार ‘फार्म-टू-फोर्क’ मॉडल पर आधारित है, यानी कृषि उत्पादों को खेत से लेकर उपभोक्ताओं तक पहुंचाने पर ध्यान दिया जाता है। कंपनी की ज्यादातर कमाई चीनी, दालों, चावल, घी और मिल्क पाउडर जैसे उत्पादों के वितरण से होती है। वहीं, दूसरे मॉडल में कंपनी सीधे डिस्ट्रीब्यूटर के माध्यम से कारोबार करती है। कंपनी का डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क महाराष्ट्र, बिहार, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में फैला हुआ है।

Read more!
Advertisement