Buzzing Stock: Suzlon, HDFC Bank समेत कई शेयरों पर रहेगा फोकस, ट्रे़ड से पहले पढ़ें डिटेल्स
Stocks To Buy: Gift Nifty गिरकर ट्रेड कर रहा है। ऐसे में शेयर बाजार के दोनों सूचकांक गिरकर ट्रेड कर सकता है। आज के ट्रेडिंग सेशन में सुजलॉन एनर्जी, एचडीएफसी बैंक समेत कई शेयर फोकस रहेंगे। इस रिपोर्ट में विस्तार से जानते हैं।

In Short
- स्टॉक मार्केट में गिरकर ट्रेड कर सकता है।
- आज कई शेयरों पर फोकस रहेगा।
आज से एक नया कारोबारी सप्ताह शुरू हो गया है। इस हफ्ते वैश्विक बाजार के संकेत, क्रूड ऑयल की कीमतों और डॉलर की ट्रेडिंग स्टॉक मार्केट के लिए मुख्य फैक्टर्स रहेंगे। पिछले सत्र यानी शुक्रवार को सेंसेक्स 0.31 फीसदी और निफ्टी 0.40 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए हैं।
सोमवार के ट्रेडिंग सेशन में कई स्टॉक स्पलॉटलाइट में रहेंगे। Arihant Capital Market के Senior Technical Analyst मिलिन वासुदेव के अनुसार आज Suzlon Energy Ltd, HDFC Bank Ltd और HCL Technologies Ltd के शेयर फोकस में रहेंगे।
HDFC Bank
हम एचडीएफसी के दैनिक चार्ट पर लोअर टॉप लोअर बॉटम फॉर्मेशन देख रहे हैं जो कमजोरी का संकेत है। निवेशक कुछ हफ्तों में 1,460-1,360 रुपये के लक्ष्य के लिए 1,750 रुपये के स्टॉप लॉस के साथ मौजूदा स्तरों पर स्टॉक बेच सकता है।
रेटिंग-Buy
टारगेट प्राइस- 1,460 रुपये से 1,360 रुपये
स्टॉपलॉस- 1,750 रुपये
HCL Technologies
डेली चार्ट पर एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शेयर गुड वॉल्यम देखने को मिला है। मूमेंट इंडिकेटर RSI पॉजिटिव है। स्टॉक बेंचमार्क इंडेक्स बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। ऐसे में कोई भी व्यक्ति कुछ हफ़्तों में 2,200-2,300 रुपये के लक्ष्य के लिए 1,900 रुपये के स्टॉप लॉस के साथ मौजूदा स्तरों पर शेयर खरीद सकता है।
रेटिंग- Buy
टारगेट प्राइस- 2,200रुपये से 2,300रुपये
स्टॉप लॉस- 1,900 रुपये
Suzlon Energy
सुजलॉन एनर्जी शेयर प्राइस डेली चार्ट पर कम स्तर पर पहुंच रही हैं, जो कमजोरी का संकेत है। इसके अलावा कीमतें 200-दिनों के SMA (60.62 रुपये) से काफी नीचे कारोबार कर रही हैं। वर्तमान में शेयर बेंचमार्क सूचकांकों से कम प्रदर्शन कर रहा है। कोई भी व्यक्ति कुछ हफ़्तों में 45-40 रुपये के लक्ष्य के लिए 60 रुपये के स्टॉप लॉस के साथ मौजूदा स्तर 59 रुपये पर शेयर को 'बेच' सकता है।
रेटिंग: Sell
टारगेट प्राइस: 45 रुपये से 40 रुपये
स्टॉप लॉस: 60
डिस्क्लेमर: यह जानकारी केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और इसे निवेश सलाह के रूप में नहीं समझा जाना चाहिए। निवेश निर्णय लेने से पहले एक वित्तीय सलाहकार से परामर्श करने की सिफारिश की जाती है।