बजट 2026 के बाद SBI Securities के टॉप पिक्स! लिस्ट में ICICI Bank, UltraTech Cement सहित ये शेयर शामिल
एसबीआई सिक्योरिटीज ऑटो, डिफेंस और एयरोस्पेस, डिस्क्रेशनरी कंजम्प्शन, बैंकिंग, सीमेंट, वेल्थ मैनेजर्स, एएमसी, ईएमएस, फार्मा, माइनिंग और रीसाइक्लिंग सेक्टर पर पॉजिटिव है। ब्रोकरेज ने डेटा सेंटर्स को हाई-ग्रोथ अवसर वाला क्षेत्र बताया गया है।

केंद्रीय बजट 2026 में सरकार ने स्ट्रक्चरल सुधारों और राजकोषीय अनुशासन पर साफ फोकस रखा है। SBI Securities के मुताबिक बजट का टारगेट आर्थिक विकास को तेज और टिकाऊ बनाना है, जिसमें प्रोडक्टिविटी बढ़ाने, घरेलू कंपीटिशन मजबूत करने और आयात निर्भरता घटाने पर जोर दिया गया है।
ब्रोकरेज का कहना है कि FY27 के लिए कैपिटल एक्सपेंडिचर बढ़ाकर 12.2 ट्रिलियन रुपये करना बजट का अहम कदम है। इसके साथ ही सरकार ने फिस्कल कंसॉलिडेशन का रास्ता नहीं छोड़ा है।
ब्रोकरेज ने कहा कि रिकॉर्ड कैपेक्स से डिफेंस, कैपिटल गुड्स, रेलवे और इंफ्रा सेक्टर को फायदा मिलने की संभावना है। हालांकि FY27E में 13 लाख करोड़ रुपये की ऊंची नेट मार्केट बॉरोइंग बॉन्ड यील्ड को ऊंचा रख सकती है, जिससे बैंकों के ट्रेजरी पोर्टफोलियो और एनबीएफसी की उधारी लागत पर असर पड़ सकता है।
किन शेयरों पर नजर?
एसबीआई सिक्योरिटीज ऑटो, डिफेंस और एयरोस्पेस, डिस्क्रेशनरी कंजम्प्शन, बैंकिंग, सीमेंट, वेल्थ मैनेजर्स, एएमसी, ईएमएस, फार्मा, माइनिंग और रीसाइक्लिंग सेक्टर पर पॉजिटिव है। ब्रोकरेज ने डेटा सेंटर्स को हाई-ग्रोथ अवसर वाला क्षेत्र बताया गया है।
ब्रोकरेज ने बताया कि बजट से Data Patterns, Azad Engineering, Paras Defence & Space Technologies, Bharat Electronics, Solar Industries, Bharat Forge, Zen Technologies, Garden Reach Shipbuilders & Engineers, Rail Vikas Nigam Ltd, Ircon International Ltd, RITES, Jupiter Wagons, Texmaco Rail & Engineering, Titagarh Rail Systems, BEML, HBL Engineering, Kernex Microsystems और Quadrant Future Tek को फायदा हो सकता है।
7 टॉप पिक्स
पोस्ट-बजट रणनीति में ब्रोकरेज ने ICICI Bank, UltraTech Cement, 360 One WAM, Belrise Industries और TD Power Systems को अपने टॉप पिक्स में शामिल किया है।