बजट 2025 से पहले निवेश के लिए बेहतरीन शेयर, एक्सपर्ट ने दी इन स्टॉक्स को खरीदने की सलाह
बजट 2025 से पहले एग्रीकल्चर, डिफेंस, हेल्थकेयर, केमिकल्स और FMCG सेक्टर के कुछ स्टॉक्स निवेशकों के लिए बेहतर रिटर्न दे सकते हैं। अगर आप शॉर्ट टर्म या लॉन्ग टर्म के लिए निवेश करना चाहते हैं, तो ये स्टॉक्स अच्छा ऑप्शन साबित हो सकते हैं। मार्केट एक्सपर्ट के अनुसार नीचे दिए गए शेयर बजट के बाद अच्छा रिटर्न दे सकते हैं।

बजट 2025 से पहले एग्रीकल्चर, डिफेंस, हेल्थकेयर, केमिकल्स और FMCG सेक्टर के कुछ स्टॉक्स निवेशकों के लिए बेहतर रिटर्न दे सकते हैं। अगर आप शॉर्ट टर्म या लॉन्ग टर्म के लिए निवेश करना चाहते हैं, तो ये स्टॉक्स अच्छा ऑप्शन साबित हो सकते हैं। मार्केट एक्सपर्ट के अनुसार नीचे दिए गए शेयर बजट के बाद अच्छा रिटर्न दे सकते हैं।
खरीदें ये शेयर
Turtle Trading Desk के फाउंडर विपिन डिक्सेना ने इन पांच शेयर को खरीदने की सलाह दी है। ये शेयर हैं-
चंबल फर्टिलाइजर्स (Chambal Fertilizers)
सरकार से कृषि क्षेत्र के लिए अनुकूल नीतियां, सब्सिडी और उर्वरक क्षेत्र को बढ़ावा देने वाली योजनाओं की उम्मीद है। ऐसे में चंबल फर्टिलाइजर्स के शेयर को खरीदा जा सकता है। एक्सपर्ट ने टारगेट प्राइस ₹600 रुपये प्रति शेयर तय किया है।
SRF (स्पेशियलिटी केमिकल्स और इंडस्ट्रियल गैस कंपनी)
स्थिर कच्चे माल की कीमतें और स्पेशियलिटी केमिकल्स की वैश्विक मांग में बढ़ोतरी से कंपनी को फायदा होगा। यह स्टॉक का भाव 3325 रुपये प्रति शेयर पहुंच सकता है।
मैरिको (Marico)
FMCG सेक्टर से मैरिको के शेयर खरीदा जा सकता है। सरकार के ग्रामीण विकास और उपभोग (Consumption) को बढ़ावा देने पर ध्यान** देने से FMCG कंपनियों को फायदा मिलेगा। अगर सरकार FMCG सेक्टर के लिए कई बड़े एलान करती हैं तो अगले एक साल में शेयर 800 रुपये प्रति शेयर तक पहुंच सकता है।
BDL (भारत डायनेमिक्स लिमिटेड)
बजट के बाद डिफेंस सेक्टर में भारत डायनेमिक्स लिमिटेड के शेयर में तेजी आ सकती है। सरकार डिफेंस सेक्टर के आधुनिकीकरण और आत्मनिर्भर भारत (Atmanirbhar Bharat) अभियान पर जोर दे रही है। अगर बजट में सरकार R&D प्रोत्साहनों को बढ़ाने का एलान करती हैं तो कंपनी के स्टॉक में तेजी आ सकती है। बजट के बाद तेजी आती है तो स्टॉक ₹1735 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच सकता है।
अपोलो हॉस्पिटल्स (Apollo Hospitals)
बजट में हेल्थकेयर इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए एलान करती है। वहीं सरकार आयुष्मान भारत योजना और मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा के लिए भी घोषणा कर सकती हैं। यह स्टॉक सुरक्षित लेकिन हाई-ग्रोथ निवेश का मौका प्रदान करता है। बजट के बाद शेयरों में तेजी आती है तो अपोलो हॉस्पिटल्स का स्टॉक एक साल में ₹8110 प्रति शेयर पर पहुंच सकता है।
Lakshmishree Investment के हेड ऑफ रिसर्च, अंशुल जैन ने नीचे दिए गए शेयर को खरीदने की सलाह दिया-
मेटल सेक्टर में टाटा स्टील (TATA Steel) के शेयर को 129 रुपये खरीदा जा सकता है। शेयर का टारगेट प्राइस ₹145 प्रति शेयर सेट किया गया है। वहीं स्टॉक का स्टॉपलॉस ₹124 तय किया गया है।
बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance)
फाइनेंशियल सेक्टर से बजाज फाइनेंस के शेयर ₹7700 प्रति शेयर पर खरीद सकते हैं। बजट के बाद तेजी आती है स्टॉक 7800 रुपये पहुंच सकती है। हालांकि, निवेशक 7650 रुपये के नीचे जाने पर शेयर बेच सकते हैं।
बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserv)
बजट के बाद फाइनेंशियल सेक्टर में बजाज फिनसर्व शेयर में तेजी आ सकती है। यह शेयर ₹1900 प्रति शेयर तक पहुंच सकता है। निवेशक ₹1790 प्रति शेयर पर खरीद सकते हैं और ₹1750 के नीचे जाने पर बेच दें।
डिस्क्लेमर: यह जानकारी केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और इसे निवेश सलाह के रूप में नहीं समझा जाना चाहिए। निवेश निर्णय लेने से पहले एक वित्तीय सलाहकार से परामर्श करने की सिफारिश की जाती है।