BSE के शेयरों में छप्परफाड़ तेजी, आगे गिरावट या तेजी?

Bombay Stock Exchange Ltd. (BSE) के शेयर फर्राटा भरते हुए दिख रहे हैं। इंट्रा डे के दौरान भी स्टॉक 13 प्रतिशत की तेजी के साथ उछल गए। पिछले 4 कारोबारी सत्रों में से 3 में बढ़त दर्ज की गई है। आज भी स्टॉक ने रिकॉर्ड उच्च स्तर को छूआ। अब ऐसे में सवाल है कि स्टॉक में तेजी क्यों है? साथ ही स्टॉक में आगे क्या हो सकता है?

Advertisement
BSE के शेयरों में छप्परफाड़ तेजी
BSE के शेयरों में छप्परफाड़ तेजी

By Harsh Verma:

Bombay Stock Exchange Ltd. (BSE) के शेयर फर्राटा भरते हुए दिख रहे हैं। इंट्रा डे के दौरान भी स्टॉक 13 प्रतिशत की तेजी के साथ उछल गए। पिछले 4 कारोबारी सत्रों में से 3 में बढ़त दर्ज की गई है। आज भी स्टॉक ने रिकॉर्ड उच्च स्तर को छूआ। अब ऐसे में सवाल है कि स्टॉक में तेजी क्यों है? साथ ही स्टॉक में आगे क्या हो सकता है?

BSE के शेयर चर्चा में ?

दरअसल BSE के शेयर चर्चा में इसलिए हैं क्योंकि NSE के IPO के जल्द आने की खबरें तेज हो गई हैं। पिछले हफ्ते बाजार नियामक सेबी ने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और इसके 7 पूर्व कर्मचारियों जिनमें चित्रा रामकृष्णा और रवि नारायण शामिल हैं। उनके खिलाफ 2019 के को-लोकेशन फैसिलिटी मामले में नियामक उल्लंघन के आरोपों को खारिज कर दिया। सेबी का कहना है कि इस मामले में सबूतों की कमी है।

17 सितंबर को एक बोर्ड बैठक में NSE के बोर्ड ने बोनस शेयरों की रिकॉर्ड डेट 2 नवंबर 2024 तय किया है। NSE हर एक शेयर पर चार बोनस शेयर जारी करने की योजना बना रहा है जो शेयरधारकों के पास रिकॉर्ड डेट पर होंगे। NSE की संभावित लिस्टिंग के चलते BSE को फायदा होता दिख रहा है। BSE के शेयर भी NSE पर लिस्टेड हैं।

आगे तेजी या गिरावट?

BSE के शेयरों ने इस साल 23 जुलाई को ₹2,115 का निचला स्तर बनाया था। तब से स्टॉक उन लेवल से 80% बढ़ चुका है। अब सवाल है कि क्या आगे भी स्टॉक में तेजी जारी रहेगी? आनंद राठी के जिगर पटेल का कहना है कि मौजूदा समय में BSE ने वीकली चार्ट पर एक ब्रेकआउट दिखाया है, जो एक मजबूत ऊपर की ओर बढ़ने का संकेत देता है। हालांकि मौजूदा मार्केट प्राइस ब्रेकआउट स्तर ₹3,300 से काफी ज्यादा है। तो इससे पुलबैक की स्थिति देखने को मिलती है। संभवत स्टॉक आने वाले दिनों में ₹3,350 या ₹3,300 स्तर तक पहुंच सकता है। इस लिहाज से निवेशकों को "wait and watch" का नजरिया अपनाना चाहिए। 

डिस्क्लेमर: बिजनेस टुडे बाजार की ओर से कहीं भी निवेश करने की सलाह नहीं दी जा रही है। निवेश करने से पहले आप अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।

Read more!
Advertisement