BSE Share Price: Goldman Sachs का यह फैसला और दौड़ पड़ा शेयर, यहां पढ़ें पूरी डिटेल्स
BSE Share Price: आज स्टॉक एक्सचेंज बीएसई के शेयर तेजी के साथ ट्रेड कर रहे हैं। Goldman Sachs के साथ हुए Bulk Deal के बाद शेयर में जबरदस्त तेजी आई।

Goldman Sachs और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के बीच बल्क डील (Bulk Deal) हुई है। इस बल्क डील के बाद बीएसई के शेयर तेजी के साथ ट्रेड कर रहे हैं। 12.40 बजे के करीब बीएसई शेयर (BSE Share) 3.52 फीसदी की तेजी के साथ 5,829.45 रुपये प्रति शेयर पर ट्रेड कर रहा था।
इतने रुपये में खरीदा स्टॉक
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) से मिली जानकारी के अनुसार गोल्डमैन सैक्स ने अपने सिंगापुर ब्रांच के जरिये बीएसई लिमिटेड के 7.28 लाख शेयर खरीदें हैं। यह स्टॉक 5,504.42 रुपये प्रति शेयर के वैल्यू पर खरीदा गया है। इस हिसाब से यह बल्क डील 401.19 करोड़ रुपये में हुई है।
BSE Q3 Result
6 फरवरी 2025 को बीएसई ने चालू कारोबारी साल की तीसरी तिमाही के नतीजे जारी किये थे। कंपनी ने बताया कि दिसंबर तिमाही में नेट प्रॉफिट दोगुना होकर 220 करोड़ रुपये हो गया। वहीं, बीएसई का रेवेन्यू भी अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 835.4 करोड़ रुपये रहा जो एक साल में 94 फीसदी की वृद्धि को दर्शाता है।
BSE Share Price
बीएसई ने पिछले तीन महीने में 19.12 प्रतिशत का रिटर्न दिया और 1 साल में शेयर ने 144.33 फीसदी का रिटर्न दिया। इसी तरह तीन साल में स्टॉक 646.55 प्रतिशत तक चढ़ गया। BSE का मार्केट कैप करीब 76,230 करोड़ रुपये है।
BSE Dividend History
बीएसई ने शेयरधारकों को कई बार डिविडेंड का तोहफा दिया है। 14 जून 2024 को बीएसई ने 15 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड दिया ता। वहीं, अगस्त 2023 में 10 रुपये प्रति इक्विटी का लाभांश दिया। इससे पहले जून 2022 में 13.50 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड दिया।