Yash Highvolatage, PhysicsWallah, Meesho सहित इन 10 शेयरों पर ब्रोकरेज बुलिश! 63% अपसाइड की जताई उम्मीद

Choice Institutional Equities, PL Capital, Centrum Broking, Motilal Oswal Financial Services, HSBC, Jefferies, UBS, DAM Capital और Emkay Global Financial Services जैसी ब्रोकरेज फर्मों का मानना है कि इन कंपनियों में आने वाले साल में मजबूत ग्रोथ देखने को मिल सकती है। चलिए जानते हैं कि किस ब्रोकरेज ने किस शेयर पर क्या राय दी है और उसका टारगेट प्राइस कितना है।

Advertisement
AI Generated Image

By Gaurav Kumar:

Stocks to BUY: घरेलू और अंतरराष्ट्रीय ब्रोकरेज फर्मों ने हाल में कई कंपनियों पर अपनी कवरेज शुरू की है और ज्यादातर शेयरों पर ‘BUY’ रेटिंग दी है। Choice Institutional Equities, PL Capital, Centrum Broking, Motilal Oswal Financial Services, HSBC, Jefferies, UBS, DAM Capital और Emkay Global Financial Services जैसी ब्रोकरेज फर्मों का मानना है कि इन कंपनियों में आने वाले साल में मजबूत ग्रोथ देखने को मिल सकती है। चलिए जानते हैं कि किस ब्रोकरेज ने किस शेयर पर क्या राय दी है और उसका टारगेट प्राइस कितना है।

1) Yash Highvolatage: 1,200 रुपये का टारगेट, 63% अपसाइड की संभावना

Choice Institutional Equities ने Yash Highvolatage पर कवरेज शुरू करते हुए ‘बाय’ रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने 1,200 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। उनका कहना है कि देश में ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क पर बड़े निवेश से ट्रांसफॉर्मर बुशिंग्स की मांग बढ़ेगी और कंपनी इसका फायदा उठा सकती है।

2) Ajmera Realty & Infra: 175 रुपये का टारगेट

Emkay Global Financial Services ने Ajmera Realty & Infra पर ‘बाय’ रेटिंग के साथ 175 रुपये का टारगेट दिया है। ब्रोकरेज के मुताबिक कंपनी ने कोविड के बाद परिचालन प्रदर्शन में अच्छा सुधार किया है और उसके प्रमुख ग्राउंड पार्सलों में आगे वैल्यू क्रिएशन की अच्छी संभावना है।

3) PhysicsWallah: 140 रुपये का टारगेट

DAM Capital ने PhysicsWallah पर कवरेज शुरू करते हुए 140 रुपये का टारगेट रखा है। ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों सेगमेंट में मजबूत उपस्थिति बना चुकी है और आने वाले वर्षों में रेवेन्यू और EBITDA में तेज वृद्धि दर्ज कर सकती है।

4) Motilal Oswal Financial Services: 1,150 रुपये का टारगेट

UBS ने Motilal Oswal Financial Services पर ‘बाय’ रेटिंग देते हुए 1,150 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। ब्रोकरेज का मानना है कि कंपनी का फोकस अब एसेट अंडर मैनेजमेंट आधारित आय पर बढ़ रहा है, जिससे कमाई अधिक स्थिर हो सकती है।

5) Meesho: 225 रुपये का टारगेट

Jefferies ने Meesho पर कवरेज शुरू करते हुए 225 रुपये का टारगेट दिया है। उसके मुताबिक कंपनी का वैल्यू-कॉमर्स मॉडल, मजबूत यूजर बेस और MSME सप्लाई नेटवर्क भविष्य की ग्रोथ को समर्थन दे सकते हैं।

6) Belrise Industries: 270 रुपये का टारगेट

HSBC ने Belrise Industries को ‘बाय’ रेटिंग के साथ 270 रुपये का टारगेट दिया है। ब्रोकरेज का मानना है कि ग्रुप की कंपनियों के विलय और संभावित QIP से कंपनी को विस्तार के लिए और अवसर मिलेंगे।

7) Gabriel India: 1,266 रुपये का टारगेट

Motilal Oswal Financial Services ने Gabriel India पर 1,266 रुपये का टारगेट तय किया है। रिपोर्ट के अनुसार कंपनी सिंगर प्रोडक्ट कारोबार से आगे बढ़कर डायवरसिफाइड मोबिलिटी प्लेटफॉर्म बनने की दिशा में काम कर रही है।

8) CemIndia Projects: 1,328 रुपये का टारगेट

Centrum Broking ने CemIndia Projects पर ‘बाय’ रेटिंग के साथ 1,328 रुपये का टारगेट दिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि मजबूत ऑर्डर बुक और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में बढ़ते अवसर कंपनी की वृद्धि को गति दे सकते हैं।

9) Pearl Global Industries: 2,070 रुपये का टारगेट

PL Capital ने Pearl Global Industries पर कवरेज शुरू करते हुए 2,070 रुपये का टारगेट रखा है। ब्रोकरेज के मुताबिक उत्पादन क्षमता विस्तार और बेहतर उपयोग दर से कंपनी की आय और मुनाफे में मजबूत वृद्धि हो सकती है।

10) Monolithisch India: 960 रुपये का टारगेट

Choice Institutional Equities ने Monolithisch India पर ‘बाय’ रेटिंग देते हुए 960 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। ब्रोकरेज का मानना है कि पूर्वी भारत में मजबूत मौजूदगी और स्टील उत्पादन से जुड़ी मांग कंपनी के लिए लॉन्गटर्म अवसर पैदा कर सकती है।

Read more!
Advertisement