Q3 Result के बाद कई कंपनियों के लिए ब्रोकरेज फर्म ने सेट किया टारगेट प्राइस, L&T Finance समेत बाकी शेयर'BUY' या 'SELL'

शेयर बाजार में कई कंपनियां जैसे- Indiamart Intermesh, L&T Finance आदि ने तीसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए। इन नतीजों का असर कंपनियों के शेयर पर देखने को मिला है। कंपनी के शेयर को लेकर ब्रोकरेज फर्म ने टारगेट प्राइस तय किया है। इस आर्टिकल में विस्तार से जानते हैं।

Advertisement

By BT बाज़ार डेस्क:

कई कंपनियों ने दिसंबर को समाप्त तिमाही के नतीजे जारी कर दिए। इन नतीजों का असर कंपनियों के शेयर पर देखने को मिला है। तीसरी तिमाही नतीजों के बाद कंपनी के शेयरों को लेकर रिपोर्ट जारी किया है। ब्रोकरेज फर्म  Nuvama, Emkay Global ने Indiamart Intermesh Ltd, L&T Finance Ltd, KEI Industries Ltd, ICICI Prudential Life Insurance Company और PNB Housing Finance के शेयर  टारगेट प्राइस पर नोट दिया है। नीचे इन सब शेयरों के बारे में विस्तार से जानते हैं। 

KEI Industries

ब्रोकरेज फर्म  Nuvama ने अपने नोट में कहा कि कंपनी के तिमाही नतीजे उम्मीद से अच्छे आए हैं। हालांकि, कंपनी का PAT (Profit After Tax) और EBITDA उम्मीद से 5 फीसदी कम रहा। सालाना आधार पर कंपनी के केबल रेवेन्यू में 25 फीसदी की ग्रोथ देखने को मिली है। फर्म ने अपने नोट को शेयर को खरीदने की सलाह दी है। वहीं टारगेट प्राइस को 5,250 रुपये कर दिया। 

आज कंपनी के शेयर में हल्की गिरावट देखने को मिली है। 10.45 बजे कंपनी के शेयर 0.86 फीसदी गिरकर 4,000 रुपये प्रति शेयर पर ट्रेड कर रहे थे। 

Share Target Price:  5,250 रुपये 

Share Rating: BUY

ICICI Prudential Life Insurance Company 

ब्रोकरेज फर्म Emkay Global के नोट के अनुसार कंपनी का वित्तीय प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। उम्मीद से बेहतर न होने के बावजूद ब्रोकरेज फर्म ने निवेशकों को शेयर खरीदने की सलाह दी है। इसके अलावा टारगेट प्राइस 780 रुपये सेट किया है। ब्रोकरेज फर्म ने उम्मीद जताई है कि चालू तिमाही में कंपनी का वित्तीय प्रदर्शन अच्छा रह सकता है। इसके अलावा सालाना आधार पर दिसंबर तिमाही में कंपनी की ग्रोथ में 30 फीसदी की वृद्धि हुई है।

शेयर प्राइस टारगेट: 780 रुपये

शेयर रेटिंग: BUY 

PNB Housing Finance Ltd

पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड में एनलिस्ट ने कहा कि दिसंबर तिमाही में कंपनी की ग्रोथ सालाना आधार पर मजबूत रही। कंपनी के कुल मुनाफे में भी 39 फीसदी की बढ़त हुई है। उम्मीद से अच्छे तिमाही नतीजे होने के बाद ब्रोकरेज फर्म ने स्टॉक रेटिंग को BUY कर दिया और टारगेट प्राइस को 1,160 रुपये कर दिया।

टारगेट प्राइस: 1,160 रुपये

शेयर रेटिंग: BUY

Indiamart Intermesh

आज के ट्रेडिंग सेशन में Indiamart Intermesh के शेयर फोकस में बने हुए हैं। कंपनी ने हाल ही में तीसरी तिमाही के नतीजे जारी किये थे। कंपनी ने उम्मीद जताई है। हालांकि, ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि आने वाले समय में कस्टमर्स की संख्या फोकस में बनी रहेगी। कंपनी के सिल्वर मंथली पैकेज का असर बिजनेस पर पड़ रहा है।  ब्रोकरेज फर्म ने शेयर रेटिंग को घटा दिया और टारगेट प्राइस को भी 3,154 रुपये से घटाकर 3,098 रुपये कर दिया।   

L&T Finance

L&T Finance ने तीसरी तिमाही नतीजे में बताया कि सालाना आधार पर कंपनी का मुनाफ 2 फीसदी गिर गया है। उम्मीद से अच्छे तिमाही नतीजे ना होने के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Nuvama ने शेयर को खरीदने की सलाह दी है। हालांकि, फर्म ने टारगेट प्राइस को 195 रुपये से घटाकर 170 रुपये कर दिया है।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और इसे निवेश सलाह के रूप में नहीं समझा जाना चाहिए। निवेश निर्णय लेने से पहले एक वित्तीय सलाहकार से परामर्श करने की सिफारिश की जाती है।
 

 

Read more!
Advertisement