Stock to BUY: ब्रोकरेज नुवामा का इस हॉस्पिटल शेयर पर बुलिश व्यू! 39% अपसाइड की जताई उम्मीद - चेक करें टारगेट
ब्रोकरेज ने अपनी रिपोर्ट में इस शेयर के लिए 280 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है जो इसके CMP 202 रुपये से 39% अपसाइड है। हालांकि खबर लिखे जानें तक कंपनी का शेयर सुबह 10:33 बजे तक बीएसई और एनएसई पर 0.66% या 1.35 रुपये गिरकर 203.30 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

Stock to BUY: कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन शेयर बाजार में जारी गिरावट के बीच हॉस्पिटल सेक्टर की कंपनी, पार्क मेडी वर्ल्ड लिमिटेड (Park Medi World Ltd) पर दिग्गज ब्रोकरेज फर्म नुवामा (Nuvama) ने BUY कॉल दिया है और 39% के अपसाइड की उम्मीद जताई है।
ब्रोकरेज ने अपनी रिपोर्ट में इस शेयर के लिए 280 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है जो इसके CMP 202 रुपये से 39% अपसाइड है। हालांकि खबर लिखे जानें तक कंपनी का शेयर सुबह 10:33 बजे तक बीएसई और एनएसई पर 0.66% या 1.35 रुपये गिरकर 203.30 रुपये पर कारोबार कर रहा था।
ब्रोकरेज ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि नॉर्थ इंडिया पर फोकस करने वाली हॉस्पिटल चेन Park Medi World (PARKHOSP) भारत में अस्पतालों में बेड की कमी, बढ़ती हेल्थकेयर मांग और टियर-2 शहरों में तेजी से बढ़ते मेडिकल सेक्टर का फायदा उठा सकती है।
कंपनी हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और राजस्थान में 14 मल्टी-सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल चला रही है, जिनमें करीब 3,250 बेड (लगभग 870 ICU बेड) हैं। कंपनी अपने नेटवर्क का तेजी से विस्तार कर रही है और FY28 तक बेड क्षमता बढ़ाकर करीब 5,260 करने की योजना है। इसके लिए हरियाणा, पंजाब और NCR में नए क्लस्टर बनाए जाएंगे और कंपनी उत्तर प्रदेश जैसे कम कवरेज वाले बाजार में भी प्रवेश करेगी।
साथ ही कंपनी अब कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी और ऑन्कोलॉजी जैसी हाई-स्पेशियलिटी सेवाओं पर ज्यादा ध्यान दे रही है, जिससे प्रति बेड कमाई (ARPOB) और ऑपरेटिंग एफिशिएंसी बढ़ रही है।
इसके अलावा मरीजों के पेमेंट मिक्स में प्राइवेट और सेल्फ-पे मरीजों की हिस्सेदारी बढ़ने से कमाई बेहतर हो रही है। अक्टूबर 2025 से लागू CGHS दरों में 25–30% की बढ़ोतरी भी कंपनी की आय को सहारा देगी। इन सभी सकारात्मक कारकों को देखते हुए इस स्टॉक पर ‘BUY’ रेटिंग दी गई है और टारगेट प्राइस ₹280 रखा गया है।
कल ही कंपनी ने दी थी बड़ी जानकारी
बीते मंगलवार को ही कंपनी ने अपने एक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया था कि पार्क ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स ने पंचकूला में अपने नए मल्टी-सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल की शुरुआत को मंजूरी दे दी है, जो 29 मार्च 2026 से काम करना शुरू करेगा।