160 साल पुरानी कंपनी दे रही है 200% का डिविडेंड! शेयर खरीदने का आज लास्ट चांस
कंपनी हर शेयर पर निवेशकों को 200% का तगड़ा डिविडेंड देगी। चलिए जानते हैं खाते में कब तक पैसा आएगा और आपकी कितनी कमाई होगी?

Dividend Stock Today: गुरुवार 27 मार्च को शेयर बाजार में जारी तेजी के बीच निवेशकों के लिए कमाई का बंपर मौका है। आज वाडिया ग्रुप की 160 साल पुरानी कंपनी Bombay Burmah Trading Corporation Ltd का शेयर Ex-Dividend ट्रेड कर रहा है। FY 25 में कंपनी दूसरी बार अंतरिम डिविडेंड दे रही है।
कंपनी हर शेयर पर निवेशकों को 200% का तगड़ा डिविडेंड देगी। चलिए जानते हैं खाते में कब तक पैसा आएगा और आपकी कितनी कमाई होगी?
Bombay Burmah Dividend
कंपनी के एक्सचेंज फाइलिंग से मिली जानकारी के मुताबिक कंपनी ने वित्त वर्ष 25 के लिए दूसरे अंतरिम डिविडेंड के रूप में 2 रुपये के फेस वैल्यू वाले प्रति इक्विटी शेयर पर 4 रुपये का डिविडेंड देगी।
Bombay Burmah Dividend Record Date
कंपनी ने डिविडेंड के लिए 27 मार्च 2025 यानी आज का दिन तय किया है। इसका मतलब अगर आज के दिन तक आपके डीमैट अकाउंट में कंपनी के शेयर होंगे तो कंपनी आपको डिविडेंड का लाभ जरूरी देगी। इस हिसाब से आज आपके पास शेयर खरीदने का लास्ट चांस है।
Bombay Burmah Dividend Payment Date
कंपनी ने बताया है डिविडेंड की पेमेंट इसकी घोषणा के 30 दिनों के अंदर होगी। डिविडेंड की घोषणा 21 मार्च को हुई थी।
Bombay Burmah Dividend History
बीएसई पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक कंपनी ने पिछली बार फरवरी 2025 में 13 रुपये का डिविडेंड दिया था। वहीं इससे पहले कंपनी ने अगस्त 2024, सितंबर 2023, अगस्त 2022 और सितंबर 2021 में 1.2 रुपये का डिविडेंड दिया था।
Bombay Burmah Share Price
सुबह 10:55 बजे तक शेयर एनएसई पर 0.96% या 16.45 रुपये चढ़कर 1,737.25 रुपये पर ट्रेड कर रहा था तो वहीं बीएसई पर स्टॉक 0.60% या 10.35 रुपये की तेजी के साथ 1736.05 रुपये पर कारोबार कर रहा था।
Bombay Burmah के बारे में
कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से मिली जानकारी के मुताबिक Bombay Burmah, भारत की सबसे पुरानी ग्रुप कंपनी, वाडिया ग्रुप का हिस्सा है। बॉम्बे बर्मा 160 साल पुरानी कंपनी है जिसकी स्थापना 1863 में हुई थी। Bombay Burmah का एनुअल कंसोलिडेट कारोबार 1.2 बिलियन डॉलर का है।
यह कंपनी वाडिया ग्रुप की एक प्रमुख कंपनी है, जिसकी रुचि बागानों, खाद्य पदार्थों, वस्त्रों, रसायनों, इलेक्ट्रॉनिक्स और लाइट इंजीनियरिंग, हेल्थ केयर और रियल एस्टेट में है। बॉम्बे बर्मा, बॉम्बे डाइंग और ब्रिटानिया वाडिया समूह की प्रमुख कंपनियां हैं।