इस सस्ते आईटी शेयर पर निवेशकों की नजर! रेवेन्यू में 19% उछाल, मैनेजमेंट भी बदला
शेयर बाजार में तेजी के बीच ₹17 से कम कीमत वाला एक IT शेयर निवेशकों के रडार पर है। कंपनी ने सितंबर तिमाही में रेवेन्यू बढ़ने के बावजूद मुनाफे में गिरावट दर्ज की है।

सोमवार को शेयर बाजार में जारी शानदार तेजी के बीच आईटी कंपनी, ब्लू क्लाउड सॉफ्टेक सॉल्यूशंस लिमिटेड (Blue Cloud Softech Solutions Ltd) का शेयर निवेशकों के रडार पर है। दरअसल कंपनी ने बीते शनिवार 14 नवंबर को अपने फाइलिंग में सितंबर तिमाही के वित्तीय नतीजों के साथ-साथ अन्य जानकारी भी दी है।
कंपनी ने अपने फाइलिंग में बताया कि वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर 2026) में कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 18.93% बढ़कर 300.79 करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 252.92 करोड़ रुपये था। हालांकि, रेवेन्यू बढ़ने के बावजूद कंपनी के मुनाफे में गिरावट दर्ज की गई।
सितंबर तिमाही में कंपनी का PAT 35.6% घटकर 9.93 करोड़ रुपये रह गया, जबकि एक साल पहले इसी तिमाही में यह 15.42 करोड़ रुपये था। यानी कंपनी की कमाई बढ़ी है, लेकिन मुनाफे पर दबाव देखने को मिला है।
मैनेजमेंट में भी बदलाव
कंपनी के मैनेजमेंट में भी बड़ा बदलाव हुआ है। कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) विनोद बाबू बोल्लिकोंडा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनका इस्तीफा 14 नवंबर 2026 को कारोबारी दिन समाप्त होने के बाद प्रभावी हो गया। हालांकि, वह कंपनी में नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के तौर पर बने रहेंगे।
वहीं, कंपनी की नॉमिनेशन एंड रेम्युनरेशन कमेटी की सिफारिश पर भास्कर वेंकट विजया रेड्डी नल्लामिल्ली को 14 नवंबर 2026 से नया मैनेजिंग डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। हालांकि, उनकी नियुक्ति के लिए अभी शेयरधारकों की मंजूरी मिलना बाकी है।
Blue Cloud Softech Share Price
कंपनी का शेयर सुबह 9:54 बजे तक बीएसई पर 4.72% या 0.83 रुपये गिरकर 16.77 रुपये पर ट्रेड कर रहा था और एनएसई पर स्टॉक 3.92% या 0.69 रुपये टूटकर 16.75 रुपये पर कारोबार कर रहा था। फिलहाल इस कंपनी का मार्केट कैप 1,541.55 करोड़ रुपये है।