सोमवार 23 फरवरी को रडार पर रहेगा इस स्मॉल कैप आईटी कंपनी का शेयर! दी ये बड़ी जानकारी

इस आईटी कंपनी का शेयर कल यानी सोमवार 23 फरवरी को निवेशकों के रडार पर रहेगा। दरअसल बीते शुक्रवार को मार्केट बंद होने के बाद कंपनी ने अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में शेयरधारकों को बड़ी जानकारी दी थी। 

Advertisement

By Gaurav Kumar:

आईटी कंपनी, ब्लू क्लाउड सॉफ्टेक सॉल्यूशंस लिमिटेड (Blue Cloud Softech Solutions Ltd) का शेयर कल यानी सोमवार 23 फरवरी को निवेशकों के रडार पर रहेगा। दरअसल बीते शुक्रवार को मार्केट बंद होने के बाद कंपनी ने अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में शेयरधारकों को बड़ी जानकारी दी थी। 

कंपनी ने क्या जानकारी दी है यह समझने के लिए आपको यह जानना जरूरी है कि 17 फरवरी की फाइलिंग में कंपनी ने बताया कि वह किसी कंपनी का 100% अधिग्रहण करेगी जिसके लिए 20 फरवरी को मीटिंग होगी। अब 20 फरवरी के फाइलिंग में कंपनी ने बताया कि आज की मीटिंग में प्रस्तावित अधिग्रहण से जुड़ी एडिशनल जानकारी पर विस्तार से विचार करने के लिए मीटिंग को स्थगित कर दिया गया है और अब इस विषय पर मीटिंग कल यानी सोमवार, 23 फरवरी 2026 को होगी।

इस बैठक में शेयर स्वैप के माध्यम से किसी कंपनी में 100% इक्विटी हिस्सेदारी के अधिग्रहण के प्रस्ताव पर विचार और वैल्यूएशन किया जाएगा, जो जरूरी रेगुलेटरी मंजूरी के अधीन होगा।

Blue Cloud Softech Share Price

कंपनी का शेयर बीते शुक्रवार को बीएसई पर 0.55% या 0.13 रुपये चढ़कर 23.89 रुपये पर बंद हुआ था। खबर लिखे जानें तक इस कंपनी का मार्केट कैप 1,799.11 करोड़ रुपये था।

Blue Cloud Softech Q3FY26 Results

फाइलिंग में कंपनी ने बताया कि Q3FY26 में उसका रेवेन्यू YoY 81% बढ़कर 265.41 करोड़ रुपये रहा जो एक साल पहले 146.72 करोड़ रुपये था। वहीं कंपनी का EBITDA YoY 111% बढ़कर 32.55 करोड़ रुपये रहा जो एक साल पहले 15.43 करोड़ रुपये था।

 वहीं टैक्स से पहले का प्रॉफिट (PBT) YoY 91% बढ़कर 25.11 करोड़ रुपये रहा जो एक साल पहले 13.13 करोड़ रुपये था। इसके अलावा कंपनी का प्रॉफिट के बाद का प्रॉफिट यानी PAT YoY 98% बढ़कर 18.58 करोड़ रुपये रहा जो एक साल पहले 9.40 करोड़ रुपये था।

ब्लू क्लाउड सॉफ्टटेक सॉल्यूशंस लिमिटेड के ग्रुप चेयरमैन तेजेश कुमार कोडाली ने कहा कि वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही और पहले नौ महीनों में कंपनी का मजबूत वित्तीय प्रदर्शन इनोवेशन और बेहतर ऑपरेशन पर उनके लगातार फोकस को दिखाता है। राजस्व और मुनाफे में उल्लेखनीय बढ़ोतरी से यह साबित होता है कि कंपनी विश्वस्तरीय डिजिटल समाधान देने और वैश्विक स्तर पर अपने कारोबार का विस्तार करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Read more!
Advertisement