बाजार खुलने से ठीक पहले इस आईटी कंपनी ने दिया बड़ा अपडेट! रडार पर 25 रुपये से कम वाला ये शेयर

सरकारी डिजिटल प्रोजेक्ट्स में बढ़ती भागीदारी के साथ यह ऑर्डर कंपनी के लिए बड़ा मौका है। AI और डेटा एनालिटिक्स की बढ़ती मांग के बीच ऐसे कॉन्ट्रैक्ट भविष्य में नए बिजनेस अवसर खोल सकते हैं और कंपनी की ग्रोथ को मजबूत आधार दे सकते हैं।

Advertisement

By Gaurav Kumar:

1,493.36 करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली स्मॉल कैप आईटी कंपनी, ब्लू क्लाउड सॉफ्टेक सॉल्यूशंस लिमिटेड (Blue Cloud Softech Solutions Ltd) ने आज बाजार खुलने से ठीक पहले अपने निवेशकों को लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बड़ी जानकारी दी है। 

कंपनी ने आज अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि कंपनी को बीते 25 मार्च 2026 को हैदराबाद सिटी के पुलिस आयुक्त के कार्यालय से एक वर्क ऑर्डर मिला है। इस ऑर्डर के तहत कंपनी AI-इनेबल्ड हाई-परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर की सप्लाई, इंस्टॉलेशन और कमिशनिंग करेगी।

इसमें Access Genie BluEdge AI Infrastructure की तैनाती शामिल है, जिसमें रैक सर्वर और GPU-पावर्ड हाई-परफॉर्मेंस वर्कस्टेशन लगाए जाएंगे, जो तेलंगाना पुलिस की Central Analysis Team (CAT) के लिए होंगे।

इस प्रोजेक्ट के दायरे में एंटरप्राइज-ग्रेड सर्वर और एडवांस कंप्यूटिंग सिस्टम की सप्लाई, इंस्टॉलेशन और कमिशनिंग शामिल है, जिससे विभाग के डेटा प्रोसेसिंग, एनालिटिक्स और मिशन-क्रिटिकल ऑपरेशन्स को मजबूत किया जाएगा। यह प्रोजेक्ट वर्क ऑर्डर की तारीख से 60 दिनों के भीतर पूरा किया जाएगा।

कंपनी ने बताया कि इस प्रोजेक्ट से भविष्य में कानून प्रवर्तन (law enforcement) और पब्लिक सेक्टर के अन्य विभागों में AI एनालिटिक्स, साइबर सिक्योरिटी और मैनेज्ड डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज के नए अवसर बनने की उम्मीद है।

ब्लू क्लाउड सॉफ्टेक सॉल्यूशंस लिमिटेड के ग्रुप चेयरमैन, तेजेश कोडली ने कहा कि यह साझेदारी दिखाती है कि कंपनी अब सरकारी डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर पहल के साथ मजबूत तालमेल बना रही है और जरूरी व संवेदनशील सिस्टम्स में भरोसेमंद और हाई-परफॉर्मेंस AI तकनीक देने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि यह कदम पब्लिक सेक्टर के डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन प्रोजेक्ट्स में कंपनी की मौजूदगी बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण रणनीतिक पहल है।

Blue Cloud Softech Share Price

सुबह 10:46 बजे तक कंपनी का शेयर बीएसई पर 0.50% या 0.10 रुपये गिरकर 19.74 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

Read more!
Advertisement