स्मॉल कैप Blue Cloud Softech का बड़ा दांव, अफ्रीका में डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए किया करार - स्टॉक में हलचल

स्मॉल कैप कंपनी Blue Cloud Softech Solutions ने अफ्रीका में अपने कारोबार को बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने टेलीकॉम और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े प्रोजेक्ट्स के लिए GCIB और Afro Mobile SARL के साथ रणनीतिक समझौता किया है। इस साझेदारी में कई अहम क्षेत्रों को शामिल किया गया है।

Advertisement

By Gaurav Kumar:

स्मॉल कैप कंपनी, Blue Cloud Softech Solutions Limited ने आज अपने निवेशकों को बड़ी जानकारी दी है। कंपनी ने आज अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि उसने अफ्रीका में टेलीकम्युनिकेशन और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को विकसित करने के लिए Global Council for Investment and Business for Africa (GCIB) और Afro Mobile SARL के साथ एक रणनीतिक Memorandum of Agreement (MoA) किया है। Afro Mobile SARL कोटे डी’आइवोर में रजिस्टर्ड एक टेलीकॉम और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी है।

इस समझौते का उद्देश्य अफ्रीका में टेलीकॉम और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े प्रोजेक्ट्स की पहचान, प्लानिंग, फाइनेंसिंग, डेवलपमेंट, संचालन और कमर्शियलाइजेशन के लिए एक रणनीतिक साझेदारी तैयार करना है। इसके तहत नेशनल फाइबर-ऑप्टिक बैकबोन, 4G/5G मोबाइल नेटवर्क, इंटरनेशनल कनेक्टिविटी, सबमरीन केबल लैंडिंग स्टेशन, इंटरनेशनल गेटवे, इंटरनेट एक्सचेंज पॉइंट्स, टेलीकॉम टावर और पैसिव इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे प्रोजेक्ट शामिल होंगे।

इसके अलावा साझेदारी में डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर, जैसे डिजिटल आइडेंटिटी, नेशनल इंटरऑपरेबिलिटी प्लेटफॉर्म, ई-गवर्नेंस और डिजिटल पेमेंट इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ-साथ सैटेलाइट कनेक्टिविटी, जिसमें VSAT और LEO सेवाएं शामिल हैं, पर भी काम किया जाएगा।

समझौते के तहत Blue Cloud Softech Solutions Lead Technology and Digital Transformation Partner के रूप में काम करेगी। कंपनी टेक्नोलॉजी डिजाइन और डिप्लॉयमेंट, प्लेटफॉर्म आर्किटेक्चर, सिस्टम इंटीग्रेशन, टेक्नोलॉजी ट्रांसफर और प्रोजेक्ट्स की टेक्निकल व फाइनेंशियल स्ट्रक्चरिंग में सहयोग करेगी।

GCIB Strategic Development and Investment Partner की भूमिका निभाएगा और सरकारों, संस्थानों, निवेशकों तथा फाइनेंसिंग से जुड़ी मदद करेगा। वहीं Afro Mobile SARL Telecommunications and Digital Infrastructure Partner के तौर पर स्थानीय टेलीकॉम ऑपरेटरों, रेगुलेटर्स और पार्टनर्स के साथ संबंधों तथा क्षमता निर्माण में सहयोग करेगा।

यह समझौता शुरुआती तौर पर 5 साल के लिए है और दोनों पक्षों की लिखित सहमति से इसे आगे बढ़ाया जा सकता है। साझेदारी की निगरानी के लिए एक Joint Steering Committee बनाई जाएगी। हर प्रोजेक्ट के लिए अलग से SPV, जॉइंट वेंचर या कंसोर्टियम बनाया जा सकता है। प्रोजेक्ट के हिसाब से हिस्सेदारी, फंडिंग और कमाई बांटने की शर्तें अलग से तय की जाएंगी।

Blue Cloud Softech Share Price

कंपनी का शेयर आज एनएसई पर 0.49% या 0.11 रुपये चढ़कर 22.47 रुपये पर बंद हुआ और बीएसई पर शेयर 0.04% या 0.01 रुपये गिरकर 22.38 रुपये पर बंद हुआ।

Read more!
Advertisement