इस आईटी कंपनी के शेयर में 5% से ज्यादा की तेजी, IBM Cloud से मिला ₹147 करोड़ का AI इंफ्रा प्रोजेक्ट- डिटेल्स
Blue Cloud Softech Solutions के शेयर में बुधवार को 5% से ज्यादा की तेजी देखने को मिली। बाजार में कमजोरी के बीच कंपनी की अमेरिकी सब्सिडियरी ने IBM Cloud के लिए ₹147 करोड़ के AI इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर काम शुरू किया है। इस फिक्स्ड फीस ऑर्डर से कंपनी को अमेरिका में बड़ा कारोबार मिलने की उम्मीद है।

शेयर बाजार में बुधवार को जारी गिरावट के बीच आईटी कंपनी, ब्लू क्लाउड सॉफ्टेक सॉल्यूशंस लिमिटेड (Blue Cloud Softech Solutions Ltd) के शेयर में आज 5% से ज्यादा की तेजी देखने को मिल रही है। कंपनी का शेयर सुबह 9:38 बजे तक 5.55% या 1.11 रुपये की तेजी के साथ 21.10 रुपये पर ट्रेड कर रहा था और एनएसई पर स्टॉक 5.20% या 1.04 रुपये चढ़कर 21.05 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।
कंपनी ने आज अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि उसकी अमेरिका स्थित पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी Global Impx Inc. (GIX) ने IBM Cloud Inc. के लिए करीब ₹147 करोड़ (1.55 करोड़ डॉलर) के AI इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर दिया है।
क्या है पूरा प्रोजेक्ट?
Global Impx Inc. को IBM Cloud Inc. के लिए AI इंफ्रास्ट्रक्चर डिजाइन, डिपलॉयमेंट और सपोर्ट सर्विस का काम मिला है। इसके तहत अमेरिका के न्यू जर्सी में AI इंफ्रास्ट्रक्चर वातावरण को डिजाइन, तैनात, कॉन्फिगर, इंटीग्रेट और टेस्ट किया जाएगा। इसके अलावा प्रोजेक्ट के तहत सुरक्षा, मॉनिटरिंग और सपोर्ट की सेवाएं भी दी जाएंगी। इस इंफ्रास्ट्रक्चर का इस्तेमाल AI मॉडल की ट्रेनिंग और इन्फरेंस के लिए किया जाएगा।
कंपनी के मुताबिक यह प्रोजेक्ट कुल 13 चरणों में पूरा किया जाएगा। फिलहाल शुरुआती दो चरणों पर काम शुरू हो चुका है। इनमें पहला चरण जरूरतों को समझना और जानकारी जुटाना (Requirement Gathering) और दूसरा चरण मौजूदा इंफ्रास्ट्रक्चर का आकलन (Infrastructure Assessment) है। प्रोजेक्ट की शुरुआत 22 सितंबर 2026 से हुई है।
₹147 करोड़ का फिक्स्ड फीस ऑर्डर
IBM Cloud से मिले इस Statement of Work की कुल फिक्स्ड फीस US$15.5 मिलियन यानी करीब ₹147 करोड़ है। यह गणना ₹95 प्रति डॉलर की दर से की गई है और इसमें टैक्स शामिल नहीं हैं। भुगतान प्रोजेक्ट के पांच अलग-अलग माइलस्टोन पूरे होने के आधार पर किया जाएगा। यह ऑर्डर Blue Cloud की वित्त वर्ष 2025-26 की ₹1,002 करोड़ की कंसोलिडेटेड आय का करीब 14.7% है।
यह Blue Cloud के लिए एक बड़ा अंतरराष्ट्रीय ऑर्डर है, क्योंकि इसकी वैल्यू कंपनी की FY 2025-26 की कंसोलिडेटेड आय के करीब 14.7% के बराबर है। इस प्रोजेक्ट के जरिए कंपनी को अमेरिका में एंटरप्राइज AI इंफ्रास्ट्रक्चर डिजाइन, डिप्लॉयमेंट और सपोर्ट से जुड़े बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा।