AI से जुड़े इस बड़े अपडेट के बाद दौड़ा ये आईटी स्टॉक! 25 रुपये से कम है शेयर का भाव
कंपनी ने अपने फाइलिंग में बताया कि उसने हैदराबाद के कोंडापुर स्थित एरिया हॉस्पिटल में, पीपीपी मॉडल के तहत संचालित राजीव आरोग्यश्री हेल्थ केयर ट्रस्ट (RAHCT) के डायलिसिस सेंटर में अपने प्रमुख AccessGenie AIoT वीडियो एनालिटिक्स प्लेटफॉर्म का सफलतापूर्वक डिजाइन, इंस्टॉलेशन और संचालन पूरा कर लिया है।

आईटी कंपनी, ब्लू क्लाउड सॉफ्टेक सॉल्यूशंस लिमिटेड (Blue Cloud Softech Solutions Ltd) के शेयर में आज एक बार फिर से तेजी देखने को मिल रही है।
इसके पीछे कंपनी की ओर से दी गई एक बड़ी जानकारी है जो कंपनी ने 30 जनवरी को एक एक्सचेंज फाइलिंग में दी है। कंपनी ने अपने फाइलिंग में बताया कि उसने हैदराबाद के कोंडापुर स्थित एरिया हॉस्पिटल में, पीपीपी मॉडल के तहत संचालित राजीव आरोग्यश्री हेल्थ केयर ट्रस्ट (RAHCT) के डायलिसिस सेंटर में अपने प्रमुख AccessGenie AIoT वीडियो एनालिटिक्स प्लेटफॉर्म का सफलतापूर्वक डिजाइन, इंस्टॉलेशन और संचालन पूरा कर लिया है। ट्रस्ट की ओर से सिस्टम की कार्यक्षमता, सुरक्षा और प्रदर्शन की जांच के बाद इसे पूरी तरह से ऑपरेशनल घोषित किया गया है।
फाइलिंग में कंपनी ने बताया कि इस AIoT सॉल्यूशन के जरिए डायलिसिस सेंटर में स्टाफ और मरीजों की एंट्री-एग्जिट की निगरानी, फेसियल रिकग्निशन के जरिए मरीजों की पहचान, मूवमेंट पैटर्न और डायलिसिस वर्कफ्लो की मॉनिटरिंग की जा रही है।
इसके अलावा, डायलिसिस मशीनों से रियल-टाइम में मरीजों के स्वास्थ्य से जुड़े अहम डेटा जैसे ब्लड प्रेशर और हार्ट रेट को भी सिस्टम से जोड़ा गया है। प्लेटफॉर्म में वीडियो और क्लिनिकल डेटा को सुरक्षित तरीके से स्टोर करने, आरोग्यश्री SAS प्लेटफॉर्म से सुरक्षित API इंटीग्रेशन और फॉल डिटेक्शन, फायर-स्मोक अलर्ट, संदिग्ध गतिविधि पहचान जैसी एडवांस सेफ्टी सुविधाएं भी शामिल हैं।
RAHCT ने पुष्टि की है कि यह सिस्टम सभी तय मानकों पर खरा उतरा है, जिससे यह साबित होता है कि BCSSL स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए आधुनिक और भरोसेमंद तकनीकी समाधान देने में सक्षम है।
Blue Cloud Softech Solutions Share Price
कंपनी का शेयर आज सुबह 9:29 बजे तक 3.78% या 0.74 रुपये चढ़कर 20.32 रुपये पर कारोबार कर रहा था।
हाल ही में कंपनी ने अपने मैनेजमेंट से जुड़ा दिया था बड़ा अपडेट
31 दिसंबर 2025 की एक फाइलिंग में कंपनी ने बताया था कि कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने कुछ अहम फैसले लिए हैं। बोर्ड ने मौजूदा सीईओ विनोद बाबू बोल्लीकोंडा को कंपनी का ग्रुप सीईओ नियुक्त किया जाएगा। वहीं, अभी चीफ ग्लोबल स्ट्रैटेजिक बिजनेस ऑफिसर के पद पर काम कर रहे चंद्रशेखर मुद्रगनम को कंपनी का नया सीईओ बनाया गया है। इसके अलावा, हेल्थ केयर डिवीजन में टेक्निकल डायरेक्टर के तौर पर कार्यरत राजेश सूर्यदेवरा को कंपनी का सीआईओ (मुख्य सूचना अधिकारी) नियुक्त किया गया है। साथ ही, दीपांकर बिस्वास को कंपनी का सीपीओ (मुख्य उत्पाद अधिकारी) बनाया गया है।