SpaceX International के साथ इस IT कंपनी की 5 साल की AI डील, ₹25 से कम वाला शेयर 5% उछला

बीएसई पर आज यह शेयर 20.65 रुपये पर ट्रेडिंग के लिए खुला था और आज इसने अपना इंट्राडे हाई 21.68 रुपये को टच किया। अंत में स्टॉक बीएसई पर 4.89% या 1.01 रुपये की तेजी के साथ 21.66 रुपये पर बंद हुआ। शेयर में यह तेजी कंपनी द्वारा दी गई एक बड़ी जानकारी के बाद आई। 

Advertisement

By Gaurav Kumar:

Small Cap IT Stock: 1,631.17 करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली स्मॉल कैप एआई आधारित आईटी कंपनी, ब्लू क्लाउड सॉफ्टेक सॉल्यूशंस लिमिटेड (Blue Cloud Softech Solutions Ltd) का शेयर आज करीब 5 प्रतिशत चढ़कर बंद हुआ।

बीएसई पर आज यह शेयर 20.65 रुपये पर ट्रेडिंग के लिए खुला था और आज इसने अपना इंट्राडे हाई 21.68 रुपये को टच किया। अंत में स्टॉक बीएसई पर 4.89% या 1.01 रुपये की तेजी के साथ 21.66 रुपये पर बंद हुआ। शेयर में यह तेजी कंपनी द्वारा दी गई एक बड़ी जानकारी के बाद आई। 

दरअसल ब्लू क्लाउड सॉफ्टेक सॉल्यूशंस लिमिटेड (BCSSL) ने आज अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि उसकी अमेरिका स्थित सहयोगी कंपनी BCSSL-USA ने SpaceX International Ltd के साथ 5 साल का मास्टर सर्विसेज एग्रीमेंट (MSA) किया है। इस समझौते के तहत BCSSL-USA जरूरत के अनुसार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) इंफ्रास्ट्रक्चर, क्लाउड आधारित AI प्लेटफॉर्म, एंटरप्राइज AI सॉल्यूशंस, AI कंसल्टिंग, AI इंटीग्रेशन और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन से जुड़ी सेवाएं प्रदान कर सकेगी।

ब्लू क्लाउड सॉफ्टेक ग्रुप के चेयरमैन तेजेश कुमार कोडाली ने कहा कि SpaceX International Ltd के साथ 5 साल का यह समझौता कंपनी के ग्लोबल AI बिजनेस के विस्तार की दिशा में एक बड़ा कदम है। उनके अनुसार, इस समझौते के जरिए BCSSL-USA बड़े स्तर पर एंटरप्राइज AI सॉल्यूशंस और AI इंफ्रास्ट्रक्चर सेवाएं उपलब्ध करा सकेगी। उन्होंने कहा कि यह साझेदारी कंपनी की AI क्षमताओं पर ग्राहकों के भरोसे को दर्शाती है और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कंपनी की मौजूदगी को और मजबूत करेगी।

BCSSL-USA के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) भास्कर नल्लामिल्ली ने कहा कि यह समझौता कंपनी को एंटरप्राइज AI ट्रांसफॉर्मेशन के क्षेत्र में एक भरोसेमंद भागीदार के रूप में और मजबूत करेगा। उन्होंने कहा कि कंपनी ग्राहक के साथ मिलकर बड़े स्तर पर AI इंफ्रास्ट्रक्चर, क्लाउड-आधारित AI प्लेटफॉर्म और AI आधारित डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए काम करेगी। यह सभी सेवाएं दोनों पक्षों के बीच तय होने वाले अलग-अलग कार्य आदेशों (Statements of Work) के तहत दी जाएंगी।

Read more!
Advertisement