इस आईटी कंपनी ने अमेरिका की डिफेंस कंपनी के साथ किया बड़ा करार, शेयरों में जोरदार उछाल - आपका दांव है?

कंपनी ने रविवार 2 नवंबर को अपने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया की, Blue Cloud Softech ने अमेरिका की कंपनी Axiom Vortex के साथ $9.63 मिलियन का करार किया है।

Advertisement

By Gaurav Kumar:

IT Stock: आईटी कंपनी, ब्लू क्लाउड सॉफ्टेक सॉल्यूशंस लिमिटेड (Blue Cloud Softech Solutions Ltd) के शेयरों में आज 3 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी देखने को मिल रही है। खबर लिखे जानें तक दोपहर 12:57 बजे तक शेयर बीएसई पर 3.20% या 0.94 रुपये चढ़कर 30.27 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। 

स्टॉक में आज यह तेजी द्वारा दी जारी किए गए एक अपडेट के बाद आई है। दरअसल कंपनी ने रविवार 2 नवंबर को अपने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया की, Blue Cloud Softech ने अमेरिका की कंपनी Axiom Vortex के साथ $9.63 मिलियन का करार किया है।

कंपनी ने बताया कि Blue Cloud Softech Solutions Limited (BCSSL) ने अमेरिका की डिफेंस टेक कंपनी Axiom Vortex Inc के साथ 9.63 मिलियन डॉलर का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है। इसके तहत BCSSL अफ्रीका और मिडिल ईस्ट में डिफेंस क्लाइंट्स के लिए Endpoint Detection & Response (EDR) और AI-Agentic Perimeter Security सिस्टम लगाएगी। यह सिस्टम अफ्रीका और मिडिल ईस्ट में डिफेंस कॉन्ट्रैक्टर के लोकेशन्स पर 15 महीने में इंस्टॉल किया जाएगा।

इस एग्रीमेंट के तहत क्या होगा?

  1. BCSSL का OT Security प्लेटफॉर्म और Axiom की मिलिट्री-ग्रेड क्रिप्टोग्राफिक तकनीक मिलकर पूरी तरह से डिफेंस-ग्रेड साइबर सुरक्षा देंगे।
     
  2. BCSSL की तकनीक IT, OT और नेटवर्क लेयर तक सुरक्षा प्रदान करेगी।
     
  3. डिजिटल ट्विन सिमुलेशन की मदद से असली सिस्टम की कमजोरियों और खतरे का अनुमान लगाकर तुरंत उनका समाधान किया जा सकेगा।

क्यों है ये खास?

यह कदम डिफेंस सेक्टर में साइबर और हाइब्रिड खतरे से सुरक्षा को मजबूत करेगा। इससे ऑपरेशनल रिस्पॉन्स और खतरे को रोकने की क्षमता बढ़ेगी, ताकि डिफेंस ऑर्गनाइजेशन हमेशा तैयार रहें।


BCSSL के चेयरमैन जनकी यारलगड्डा ने कहा कि यह कॉन्ट्रैक्ट हमारी कोशिशों का बड़ा हिस्सा है कि हम डिफेंस सेक्टर में साइबर सुरक्षा को नए स्तर तक ले जाएं। हमारी AI तकनीक और Axiom की क्रिप्टोग्राफिक एक्सपर्टाइज मिलकर एक ऐसा सिस्टम बनाएंगी जो रियल-टाइम में खतरों का अनुमान लगा सके और उन्हें रोक सके। 

Read more!
Advertisement