दमदार नतीजे! इस आईटी कंपनी का Q3 में 98% बढ़ा PAT - शेयर प्राइस 25 रुपये से कम, Details

इस आईटी कंपनी ने शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद शानदार तिमाही नतीजे जारी किए हैं। शुक्रवार को कंपनी का शेयर बीएसई पर 3.44% या 0.79 रुपये चढ़कर 23.77 रुपये पर बंद हुआ था।

Advertisement

By Gaurav Kumar:

आईटी सेक्टर की स्मॉल कैप कंपनी, ब्लू क्लाउड सॉफ्टेक सॉल्यूशंस लिमिटेड (Blue Cloud Softech Solutions Ltd) ने बीते शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद शानदार तिमाही नतीजे जारी किए हैं। शुक्रवार को कंपनी का शेयर बीएसई पर 3.44% या 0.79 रुपये चढ़कर 23.77 रुपये पर बंद हुआ था।

Blue Cloud Softech Q3FY26 Results

फाइलिंग में कंपनी ने बताया कि Q3FY26 में उसका रेवेन्यू YoY 81% बढ़कर 265.41 करोड़ रुपये रहा जो एक साल पहले 146.72 करोड़ रुपये था। वहीं कंपनी का EBITDA YoY 111% बढ़कर 32.55 करोड़ रुपये रहा जो एक साल पहले 15.43 करोड़ रुपये था।

 वहीं टैक्स से पहले का प्रॉफिट (PBT) YoY 91% बढ़कर 25.11 करोड़ रुपये रहा जो एक साल पहले 13.13 करोड़ रुपये था। इसके अलावा कंपनी का प्रॉफिट के बाद का प्रॉफिट यानी PAT YoY 98% बढ़कर 18.58 करोड़ रुपये रहा जो एक साल पहले 9.40 करोड़ रुपये था।

ब्लू क्लाउड सॉफ्टटेक सॉल्यूशंस लिमिटेड के ग्रुप चेयरमैन तेजेश कुमार कोडाली ने कहा कि वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही और पहले नौ महीनों में कंपनी का मजबूत वित्तीय प्रदर्शन इनोवेशन और बेहतर ऑपरेशन पर उनके लगातार फोकस को दिखाता है। राजस्व और मुनाफे में उल्लेखनीय बढ़ोतरी से यह साबित होता है कि कंपनी विश्वस्तरीय डिजिटल समाधान देने और वैश्विक स्तर पर अपने कारोबार का विस्तार करने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि हाल ही में हुए AIS Anywhere के अधिग्रहण से कंपनी की क्षमताएं और मजबूत हुई हैं तथा आगे विकास के नए अवसर मिलेंगे। कंपनी अपने ग्राहकों और निवेशकों के लिए दीर्घकालिक मूल्य सृजन के उद्देश्य से नई तकनीकों और रणनीतिक साझेदारियों में लगातार निवेश करती रहेगी।

विनोद बाबू बोल्लीकोंडा बने ग्रुप सीईओ

कंपनी ने बताया कि विनोद बाबू बोल्लीकोंडा ने 13 फरवरी 2026 से कंपनी के ग्रुप सीईओ पद पर नियुक्त होने के कारण सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है। 

Read more!
Advertisement