स्मॉल कैप कंपनी की बड़ी डील! महेश बाबू फाउंडेशन के साथ पार्टनरशिप से लॉन्च किया AI हेल्थ ऐप - स्टॉक में तेजी
हैदराबाद की एक स्मॉल कैप कंपनी ने हेल्थकेयर सेक्टर में नई पहल के लिए Mahesh Babu Foundation के साथ टेक्नोलॉजी पार्टनरशिप की है। इस साझेदारी के तहत कंपनी की AI आधारित हेल्थकेयर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कम्युनिटी हेल्थ और वेलनेस से जुड़ी योजनाओं में किया जाएगा। पहला प्रोजेक्ट ‘GMB Life’ ऐप के रूप में लॉन्च हुआ है।

1,879.39 करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली स्मॉल कैप कंपनी, ब्लू क्लाउड सॉफ्टेक सॉल्यूशंस लिमिटेड (Blue Cloud Softech Solutions Ltd) ने आज अपने निवेशकों को लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बड़ी जानकारी दी है। इस अपडेट के बाद सुबह 9:37 बजे तक स्टॉक एनएसई पर 0.50% या 0.10 रुपये चढ़कर 20.29 रुपये पर कारोबार कर रहा था।
कंपनी ने अपने फाइलिंग में बताया कि उसने हैदराबाद की Mahesh Babu Foundation के साथ टेक्नोलॉजी पार्टनरशिप की है। यह फाउंडेशन कंपनी एक्ट, 2013 की धारा 8 के तहत रजिस्टर्ड एक गैर-लाभकारी संस्था है। इस साझेदारी के तहत कंपनी अपनी BluHealth AI-आधारित हेल्थकेयर प्लेटफॉर्म टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल फाउंडेशन की कम्युनिटी हेल्थकेयर और वेलनेस से जुड़ी पहलों में करेगी।
इस साझेदारी के तहत पहला प्रोजेक्ट 31 अगस्त 2026 को ‘GMB Life’ नाम से लॉन्च किया गया है। यह BluHealth प्लेटफॉर्म पर आधारित एक प्रिवेंटिव स्क्रीनिंग और वेलनेस ऐप है, जिसे Apple App Store और Google Play पर उपलब्ध कराया गया है। इसके अगले चरण में चुनी गई जगहों पर BluHealth से जुड़े हेल्थकेयर कियोस्क लगाने की भी योजना है, जहां स्थानीय मेडिकल प्रैक्टिशनर्स की मदद ली जाएगी। इन कियोस्क से जुड़ी जगहों और अन्य जानकारियां तय होने के बाद कंपनी की ओर से दी जाएंगी।
हाल ही में कंपनी ने दी थी ये जानकारी
हाल ही में कंपनी ने बताया था कि उसके बोर्ड मेंबर्स ने अमेरिका की CareTech AI Inc. और उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली दो कंपनियों CareCareer Tech LLC और Envision NJ LLC को मिलाकर बने Target Group के 100% तक अधिग्रहण के प्रस्ताव पर सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है।
यह अधिग्रहण शेयर स्वैप के जरिए किया जाएगा, जिसमें कंपनी अपने इक्विटी शेयरों का प्रेफरेंशियल अलॉटमेंट करेगी। कंपनी ने फाइलिंग में बताया कि CareTech AI Inc. अमेरिका की AI आधारित हेल्थकेयर टेक और सर्विस कंपनी है। इसकी कंपनी CareCareer Tech LLC अमेरिका में एक्यूट, पोस्ट-एक्यूट, व्यवहारिक स्वास्थ्य, स्कूल के लिए AI-enabled healthcare workforce platform चलाती है। वहीं Envision NJ LLC एंटरप्राइज ऑटोमेशन और ऑर्केस्ट्रेशन सॉल्यूशंस उपलब्ध कराती है।