स्मॉलकैप कंपनी ने पहली तिमाही में दिखाया दम! EBITDA 386% बढ़ा, L&T से मिला बुलेट ट्रेन से जुड़ा प्रोजेक्ट

कंपनी का ऑपरेशंस से रेवेन्यू सालाना आधार पर 40.5% बढ़कर ₹79.14 करोड़ पहुंच गया, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में ₹56.35 करोड़ था। Q1 FY27 में कंपनी का EBITDA 386% बढ़कर ₹6.28 करोड़ हो गया।

Advertisement

By Gaurav Kumar:

660.03 करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली स्मॉल कैप कंपनी, BigBloc Construction Ltd का शेयर कल यानी सोमवार 10 अगस्त को निवेशकों के रडार पर रहेगा। न्यूज एजेंसी एएनआई के रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन दर्ज किया है।

कंपनी का ऑपरेशंस से रेवेन्यू सालाना आधार पर 40.5% बढ़कर ₹79.14 करोड़ पहुंच गया, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में ₹56.35 करोड़ था।

EBITDA में तेज उछाल

Q1 FY27 में कंपनी का EBITDA 386% बढ़कर ₹6.28 करोड़ हो गया। EBITDA मार्जिन 7.93% रहा, जबकि Q1 FY26 में यह 2.29% था। Q4 FY26 में EBITDA मार्जिन 7.31% रहा था। कंपनी का नेट लॉस भी Q1 FY26 के ₹4.96 करोड़ से घटकर इस तिमाही में ₹71.95 लाख रह गया।

कंसोलिडेटेड क्षमता उपयोग 69% रहा, जो पिछले साल की समान तिमाही के 53% से बेहतर है। BigBloc Building Elements Pvt. Ltd. की क्षमता उपयोग दर 84% रही, जबकि SIAM Cement BigBloc Construction Technologies Pvt. Ltd. ने 38% क्षमता उपयोग दर्ज किया। कंपनी ने बताया कि यह सुधार श्रम की कमी के बावजूद आया है।

इंदौर में बनेगा बड़ा AAC प्लांट

कंपनी ने उमरगांव में Construction Chemicals की कमर्शियल प्रोडक्शन शुरू कर दी है। इसमें Block Jointing Mortar, Ready Mix Plaster और Tile Adhesives शामिल हैं। ग्रुप की कुल रूफटॉप सोलर क्षमता भी बढ़कर 3.34 MW हो गई है।

कंपनी ने मध्य प्रदेश के इंदौर के पास करीब 56,950 वर्ग मीटर जमीन खरीदी है। यहां भारत की सबसे बड़ी ग्रीनफील्ड AAC Blocks मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी स्थापित करने की योजना है। प्रोजेक्ट का निर्माण मानसून के बाद शुरू होने की उम्मीद है।

L&T से मिला बुलेट ट्रेन स्टेशन प्रोजेक्ट

एएनआई के मुताबिक कंपनी को Larsen & Toubro (L&T) से बुलेट ट्रेन स्टेशन के निर्माण का प्रोजेक्ट भी मिला है। इससे बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में कंपनी की मौजूदगी मजबूत हुई है।

कंपनी के डायरेक्टर और CFO मोह‍ित साबू ने कहा कि FY27 की शुरुआत मजबूत रही है। उन्होंने कहा कि AAC Blocks के साथ AAC Wall Panels और Construction Chemicals जैसे हाई-पोटेंशियल सेगमेंट कंपनी की भविष्य की ग्रोथ में अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने क्षमता उपयोग बढ़ाने, वैल्यू-एडेड प्रोडक्ट्स का विस्तार, डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क मजबूत करने और ऑपरेशनल एक्सीलेंस पर फोकस जारी रखने की बात कही।

BigBloc Construction Share Price

बीते शुक्रवार को कंपनी का शेयर एनएसई पर 0.43% या 0.20 रुपये चढ़कर 46.92 रुपये पर बंद हुआ लेकिन बीएसई पर शेयर 0.51% या 0.24 रुपये गिरकर 46.62 रुपये पर बंद हुआ।

Read more!
Advertisement