IDBI Bank पर आई बड़ी खबर, सोमवार को शेयरों में दिखेगा एक्शन!

IDBI बैंक ने जानकारी दी है कि उसके कुल बिजनेस में साल-दर-साल 15% की वृद्धि हुई है, जो सितंबर 2024 में समाप्त तिमाही के लिए ₹4.78 लाख करोड़ तक पहुंच गया। बैंक के नेट एडवांस में 19% की महत्वपूर्ण वृद्धि हुई है, जो ₹2.01 लाख करोड़ तक पहुंच गई, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह ₹1.68 लाख करोड़ था।

Advertisement
IDBI Bank
IDBI Bank

By Harsh Verma:

वहीं दूसरी ओर कुल डिपॉडिट्स 11% बढ़कर ₹2.77 लाख करोड़ हो गए, जो पिछले साल ₹2.49 लाख करोड़ थे, जो कि टर्म और CASA (चालू और बचत खाता) डिपॉडिट से मजबूती मिली है।

CASA डिपॉडिट, जो बैंक की कम लागत वाली डिपॉजिट मजबूती का प्रमुख इंडिकेटर है, 4 प्रतिशत बढ़कर ₹1.33 लाख करोड़ हो गए है। हालांकि, पिछले तिमाही में CASA ₹1.34 लाख करोड़ रहा था। इसका मतलब ये हुआ कि CASA में गिरावट आई है, जो आगे के लिए ध्यान देने की जरूरत को दिखाता है।

भारतीय बैंकिंग सेक्टर

ये ग्रोथ भारतीय बैंकिंग सेक्टर में देखे गए भारतीय बैंकिंग ट्रेंड को दिखाता है। IDFC First Bank और Federal Bank, जिन्होंने अपने Q2 FY25 अपडेट जारी किए हैं। बैंकों के जरिए समान परफॉर्मेंस को दिखाता है। IDFC फर्स्ट बैंक ने डिपॉजिट में 32% की मजबूत ग्रोथ की है, जो ₹1.58 लाख करोड़ तक पहुंच गई है, साथ ही लोन्स में 21% की बढ़ोतरी भी देखी गई है।

IDBI Bank की पिछले एक महीने की चाल देखें तो स्टॉक 10 प्रतिशत नीचे जा चुका है। वहीं 6 महीने में 6 प्रतिशत स्टॉक में गिरावट देखी गई है। एक साल में स्टॉक 22 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है।

Read more!
Advertisement