Va Tech Wabag पर आ गई बड़ी न्यूज़
Va Tech Wabag के शेयर शुक्रवार को तेजी देखने को मिली औऱ बढ़कर ₹1,394 प्रति शेयर तक पहुंच गए। हालांकि बाद में शेयर में गिरावट भी आई लेकिन ये हरे निशान में बंद हुआ। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी दी

Va Tech Wabag के शेयर शुक्रवार को तेजी देखने को मिली औऱ बढ़कर ₹1,394 प्रति शेयर तक पहुंच गए। हालांकि बाद में शेयर में गिरावट भी आई लेकिन ये हरे निशान में बंद हुआ। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी दी है कि कंपनी को सऊदी वाटर अथॉरिटी से ₹2,700 करोड़ का महत्वपूर्ण ऑर्डर मिला है। ये ऑर्डर यनबू, सऊदी अरब में प्रति दिन 300 मिलियन लीटर (MLD) क्षमता वाले समुद्री जल रिवर्स ऑस्मोसिस (SWRO) डीसैलिनेशन प्लांट के इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट, कंस्ट्रक्शन और कमीशनिंग (EPCC) के लिए है।
EPCC अनुबंध में नए 300 MLD क्षमता
EPCC अनुबंध में नए 300 MLD क्षमता वाले मेगा डीसैलिनेशन प्लांट के डिज़ाइन, इंजीनियरिंग, आपूर्ति, निर्माण और कमीशनिंग का काम शामिल है, जिसे सऊदी अरब के पश्चिमी तट पर, यनबू अल-बहर शहर के दक्षिण में एक ग्रीनफील्ड साइट पर विकसित किया जाएगा। कंपनी इस परियोजना को 30 महीनों के भीतर पूरा करने की उम्मीद कर रही है।
Va Tech Wabag पिछले 40 सालों से सऊदी अरब में सक्रिय
Va Tech Wabag पिछले 40 सालों से सऊदी अरब में सक्रिय है, जहां उसने जल संशोधन की कई परियोजनाओं के लिए प्रोजेक्ट्स का निर्माण और संचालन किया है। 1995 से अब तक, कंपनी ने 17 देशों में 60 से अधिक डीसैलिनेशन प्लांट का निर्माण किया है। एक महीने में ये स्टॉक 8 परसेंट, 6 महीने में ये स्टॉक 80 परसेंट और एक साल में ये स्टॉक 167 परसेंट बढ़ा है