Anil Ambani की Reliance Power पर बड़ा संकट! कारण बताओ नोटिस जारी

अनिल अंबानी की कंपनी Reliance Power की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती हुई दिख रही हैं। दरअसल Solar energy corporation of india limited (SECI) ने अनिल अंबानी और रिलायंस पावर को नोटिस जारी किया है और पूछा है कि कंपनी के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही क्यों नहीं शुरू की जानी चाहिए।

Advertisement
Anil Ambani की Reliance Power पर बड़ा संकट! कारण बताओ नोटिस जारी
Anil Ambani की Reliance Power पर बड़ा संकट! कारण बताओ नोटिस जारी

अनिल अंबानी की कंपनी Reliance Power की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती हुई दिख रही हैं। दरअसल Solar energy corporation of india limited (SECI) ने अनिल अंबानी और रिलायंस पावर को नोटिस जारी किया है और पूछा है कि कंपनी के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही क्यों नहीं शुरू की जानी चाहिए। यह नोटिस ऐसे समय में जारी किया गया है जब कंपनी की सब्सिडयरी पर क्लीन एनर्जी प्रोजेक्ट की बोली में विदेशी बैंक गारंटी समेत फर्जी दस्तावेज जमा किए जाने के आरोप लगे हैं। बिजनेस टुडे बाजार ने आपको इस खबर की जानकारी दी थी। 

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक Solar energy corporation of india limited के नोटिस में इस बात पर जोर दिया है कि बार-बार फर्जी दस्तावेज जमा कर टेंडर प्रक्रिया को कमजोर करने और गैर कानूनी तरीके से फायदा उठाने की एक जानबूझकर कोशिश की गई थी।। 

रिलायंस पावर का जवाब

वहीं एक एक्सचेंज को दी गई फाइलिंग में Reliance Power ने कहा कि वह धोखाधड़ी, जालसाजी और ठगी की साजिश का शिकार हुई है। इस संबंध में 16 अक्टूबर 2024 को दिल्ली पुलिस के आर्थिक अपराध विंग के पास एक आपराधिक शिकायत पहले ही दर्ज की जा चुकी है, जिसके आधार पर 11 नवंबर 2024 को प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) दर्ज की गई है। मामला जांच के तहत है और कानून की उचित प्रक्रिया का पालन किया जाएगा।

3 साल की रोक

बता दें कि फर्जी दस्तावेज को लेकर रिलायंस पावर और उसकी सब्सिडयरी रिलायंस एनयू BESS लिमिटेड को SECI के टेंडर में हिस्सा लेने से रोक दिया गया है। यह रोक तीन साल के लिए है। यह मामला SECI की तरफ से आयोजित प्रतिस्पर्धी बोली के तहत 1,000 मेगावाट/ 2,000 मेगावाट घंटे की एकल आधार वाली BESS परियोजनाओं की स्थापना के लिए जारी किए गए चयन के लिए अनुरोध से संबंधित है। गड़बड़ी ई-रिवर्स नीलामी के बाद पाए जाने की वजह से SECI को निविदा प्रक्रिया रद्द करने के लिए मजबूर होना पड़ा था।

इसी बीच रिलायंस पावर के शेयर में गिरावट का दौर जारी है। गुरुवार को यह शेयर 2 प्रतिशत से ज्यादा टूटकर 35 रुपये के स्तर तक आ गया था। कारोबार के आखिरी में शेयर की कीमत 1.53 प्रतिशत टूटकर 36 रुपये पर आ गई।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और इसे निवेश सलाह के रूप में नहीं समझा जाना चाहिए। निवेश निर्णय लेने से पहले एक वित्तीय सलाहकार से परामर्श करने की सिफारिश की जाती है।
 

Read more!
Advertisement