17 सितंबर को इन Stocks में बड़ॉ एक्शन! Bonus, Dividend, Stock Split से जुड़ी तमाम खबरें

रेलवे PSU RITES ने हर एक मौजूदा शेयर के लिए एक मुफ्त शेयर और साथ ही प्रति शेयर ₹5 के डिविडेंड देने का एलान किया है। मुफ्त और डिविडेंड शेयर पाने के लिए स्टॉक को 20 सितंबर तक आपके पोर्टफोलियो में होना चाहिए।

Advertisement
17 सितंबर को इन Stocks में बड़ॉ एक्शन
17 सितंबर को इन Stocks में बड़ॉ एक्शन

By Harsh Verma:

RITES

रेलवे PSU RITES ने हर एक मौजूदा शेयर के लिए एक मुफ्त शेयर और साथ ही प्रति शेयर ₹5 के डिविडेंड देने का एलान किया है। मुफ्त और डिविडेंड शेयर पाने के लिए स्टॉक को 20 सितंबर तक आपके पोर्टफोलियो में होना चाहिए, जो कि बोनस और डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड तारीख तय की गई है। सोमवार को स्टॉक 2.66% तेजी के साथ 714 रुपए प्रति शेयर पर बंद हुआ है।

Phoenix Mills

रियल एस्टेट कंपनी Phoenix Mills ने भी रिकॉर्ड तारीख के मुताबिक हर एक शेयर के लिए एक मुफ्त बोनस शेयर जारी करने का एलान किया है। ये रिकॉर्ड तारीख भी 20 सितंबर तय की गई है। सोमवार को स्टॉक 5.42% तेजी के साथ 3,524 रुपए प्रति शेयर पर बंद हुआ है।

Mazagon Dock Shipbuilders

सरकारी डिफेंस कंपनी Mazagon Dock Shipbuilders ने प्रति शेयर ₹12.11 का अंतिम डिविडेंड का एलान किया है। डिविडेंड के लिए शेयर आपके पोर्टफोलियो में रिकॉर्ड तारीख से पहले होना चाहिए, जो कि 19 सितंबर तय की गई है।

MCX

MCX ने भी प्रति शेयर ₹7.64 का डिविडेंड का एलान किया है और इसके लिए रिकॉर्ड तारीख 19 सितंबर तय की गई है।

Saksoft

हर चार शेयरों पर एक बोनस शेयर जारी करने का एलान किया है और इसके लिए रिकॉर्ड तारीख 19 सितंबर तय की गई है। सोमवार को स्टॉक 3.26% तेजी के साथ 372.50 रुपए प्रति शेयर पर बंद हुआ है।

Nandan Denim  

कंपनी ने ₹10 के फेस वैल्यू वाले एक शेयर को ₹1 के फेस वैल्यू के 10 शेयरों में बांटने का एलान किया है। स्टॉक स्प्लिट के लिए रिकॉर्ड तारीख भी 19 सितंबर तय की गई है।

Read more!
Advertisement