52 Week High पर मल्टी-ब्रांड रिटेलर कंपनी का शेयर! 5% से ज्यादा उछला भाव, स्टॉक प्राइस अभी भी 50 रुपये से कम

इस रिटेल कंपनी के शेयर में शुक्रवार को मजबूत खरीदारी देखने को मिली। कारोबार के दौरान स्टॉक ने नया 52 वीक हाई बनाया और करीब 5% से ज्यादा की तेजी दर्ज की।

Advertisement
AI Generated Image

By Gaurav Kumar:

मल्टी-ब्रांड रिटेलर, भाटिया कम्युनिकेशंस एंड रिटेल (इंडिया) लिमिटेड (Bhatia Communications & Retail (India) Ltd) का शेयर आज अपने फ्रेश 52 Week High 38 रुपये को टच किया है। बीएसई पर आज यह स्टॉक 35.99 रुपये पर ट्रेडिंग के लिए खुला था और अभी तक इसने अपना इंट्राडे हाई 38 रुपये को टच कर लिया है जो इसका एक साल का उच्चतम स्तर भी है। 

बीएसई पर उपलब्ध डेटा के मुताबिक सुबह 11:58 बजे तक कंपनी के 1,23,037 इक्विटी शेयरों में ट्रेड हुआ है। दोपहर 12:30 बजे तक कंपनी का शेयर बीएसई पर 5.47% या 1.97 रुपये की तेजी के साथ 37.96 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

कंपनी ने अपने इन्वेस्टर प्रेजेंटेशन में बताया कि उसका कारोबार लगातार बढ़ रहा है और इसका असर कमाई पर भी दिख रहा है। कंपनी के मैनेजमेंट के मुताबिक उसके पास करीब 400-500 स्टोर हैं। वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में कंपनी की कुल आय करीब 70% बढ़कर ₹190.67 करोड़ हो गई, जबकि नेट प्रॉफिट 90% बढ़कर ₹6.82 करोड़ पहुंच गया।

कंपनी का कारोबार कई तरह के इलेक्ट्रॉनिक और घरेलू प्रोडक्ट्स पर आधारित है। इसमें मोबाइल फोन, एक्सेसरीज, टैबलेट, लैपटॉप, टीवी, एयर कंडीशनर और होम अप्लायंसेज शामिल हैं। कंपनी मल्टी-ब्रांड स्टोर के साथ अपने एक्सक्लूसिव ब्रांड आउटलेट भी चलाती है। 30 जून 2026 तक कुल 363 स्टोर थे, जिनमें 360 कंपनी के अपने और 3 फ्रेंचाइजी स्टोर थे।

वित्त वर्ष 2026 में कंपनी की कमाई के सभी प्रमुख आंकड़ों में बढ़ोतरी देखने को मिली। कुल आय 34% बढ़कर ₹595.24 करोड़, EBITDA 30% बढ़कर ₹28.39 करोड़ और नेट प्रॉफिट 21% बढ़कर ₹16.76 करोड़ हो गया। वित्त वर्ष 2025 में ये आंकड़े क्रमशः ₹444.68 करोड़, ₹21.85 करोड़ और ₹13.82 करोड़ थे।

वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में कंपनी ने मजबूत प्रदर्शन किया। कुल आय 70% बढ़कर ₹190.67 करोड़ हो गई, जबकि EBITDA 73% बढ़कर ₹10.82 करोड़ और नेट प्रॉफिट 90% बढ़कर ₹6.82 करोड़ रहा। पिछले साल की समान तिमाही में कुल आय ₹112.19 करोड़, EBITDA ₹6.27 करोड़ और नेट प्रॉफिट ₹3.58 करोड़ था।

Read more!
Advertisement