Jio IPO से क्या Bharti Airtel के शेयर पर पड़ेगा असर? एक्सपर्ट ने बताया टारगेट प्राइस और आगे की रणनीति
एक्सपर्ट विष्णुकांत उपाध्याय का मानना है कि जियो के आईपीओ से भारती एयरटेल की निवेश कहानी कमजोर नहीं होगी। उनके मुताबिक, Jio की लिस्टिंग के बाद कुछ समय के लिए निवेशकों का रुझान बदल सकता है, लेकिन इसका असर लंबे समय तक नहीं रहेगा।

Bharti Airtel Share: रिलायंस जियो के संभावित आईपीओ से भारती एयरटेल (Bharti Airtel Ltd) के शेयर में क्या असर होगा? बिजनेस टुडे के शो Daily Calls में सीनियर एंकर साक्षी बत्रा के सवालों का जवाब देते हुए मास्टर कैपिटल सर्विसेज के विष्णुकांत उपाध्याय ने इसी सवाल का जवाब दिया है।
एक्सपर्ट विष्णुकांत उपाध्याय का मानना है कि जियो के आईपीओ से भारती एयरटेल की निवेश कहानी कमजोर नहीं होगी। उनके मुताबिक, Jio की लिस्टिंग के बाद कुछ समय के लिए निवेशकों का रुझान बदल सकता है, लेकिन इसका असर लंबे समय तक नहीं रहेगा।
Jio IPO बदलेगा माहौल, लेकिन नहीं बदलेगी एयरटेल की ताकत
टेलीकॉम सेक्टर में फिलहाल लिस्टेड निजी कंपनियों के लिमिटेड ऑप्शन होने से भारती एयरटेल को लंबे समय से निवेशकों का मजबूत समर्थन मिला है। ऐसे में Jio IPO बाजार के लिए बड़ा घटनाक्रम माना जा रहा है।
मास्टर कैपिटल सर्विसेज के विष्णुकांत उपाध्याय का कहना है कि जियो की लिस्टिंग के बाद कुछ निवेशक एयरटेल से जियो की ओर रुख कर सकते हैं। हालांकि, उनके मुताबिक यह बदलाव अस्थायी होगा और एयरटेल की मजबूत स्थिति पर इसका स्थायी असर नहीं पड़ेगा।
डुओपॉली का फायदा मिलेगा
उपाध्याय का मानना है कि भारतीय टेलीकॉम बाजार कई खिलाड़ियों में बंटने के बजाय दो प्रमुख कंपनियों के इर्द-गिर्द ही केंद्रित रहेगा। उनके अनुसार, इस स्थिति में एयरटेल और Jio दोनों प्रमुख खिलाड़ी बने रहेंगे। एयरटेल का बड़ा ग्राहक आधार, मजबूत ब्रांड और व्यापक नेटवर्क उसे प्रतिस्पर्धा में बढ़त दिलाते रहेंगे। उन्होंने साफ कहा कि सिर्फ जियो आईपीओ आने की वजह से एयरटेल से दूरी बनाकर Jio की ओर जाना सही रणनीति नहीं होगी।
Bharti Airtel Share Price Target
फंडामेंटल के साथ-साथ एक्सपर्ट ने कहा कि एयरटेल के तकनीकी संकेतों को भी पॉजिटिव बताया। उनके अनुसार, 52 Week High से करीब 14-15% की गिरावट के बाद शेयर ने अपने प्रमुख मूविंग एवरेज दोबारा हासिल कर लिए हैं, जिससे कमजोरी का दौर पीछे छूटता दिख रहा है।
उन्होंने कहा कि डेली चार्ट पर शेयर 'W' पैटर्न बना रहा है, जो डबल बॉटम या ट्रिपल बॉटम जैसी स्ट्रक्चर का संकेत देता है। इसी आधार पर उन्होंने शेयर के लिए 2,050 रुपये और 2,080 रुपये तक के संभावित टारगेट प्राइस बताया है।