Bajaj Finance Share Price: बजाज हाउसिंग के चक्कर में बजाज फिनसर्व और बजाज फाइनेंस भी दौड़े
मजबूत लिस्टिंग के जोश से लबरेज बजाज फिनसर्व के शेयर ने बीएसई पर 1920.85 रुपये का हाई लगा दिया। इस हाई के साथ ही बजाज फिनसर्व का मार्केट कैप 2.98 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसके साथ ही बजाज फाइनेंस के शेयर भी 1.09% बढ़कर 7,680 रुपये पर पहुंच गए।

बजाज फिनसर्व के शेयरों ने सोमवार को 52 हफ्ते का नया हाई लगा दिया। ये मोमेंटम उस दिन आया है जब बजाज हाउसिंग फाइनेंस के शेयरों ने बीएसई और एनएसई पर शानदार लिस्टिंग की। बजाज हाउसिंग फाइनेंस के शेयर बीएसई पर 150 रुपये पर लिस्ट हुए।
मजबूत लिस्टिंग के जोश से लबरेज बजाज फिनसर्व के शेयर ने बीएसई पर 1920.85 रुपये का हाई लगा दिया। इस हाई के साथ ही बजाज फिनसर्व का मार्केट कैप 2.98 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसके साथ ही बजाज फाइनेंस के शेयर भी 1.09% बढ़कर 7,680 रुपये पर पहुंच गए।
बजाज हाउसिंग फाइनेंस के शेयर की बिक्री 9-11 सितंबर के बीच हुई थी। बजाज हाउसिंग फाइनेंस आईपीओ का प्राइस बैंड 66-70 रुपये प्रति शेयर था। आईपीओ का लॉट साइज 214 शेयर था। कंपनी ने अपनी प्राथमिक पेशकश के जरिए 6,560 करोड़ रुपये जुटाए। इसमें 3,560 करोड़ रुपये की ताजा शेयर बिक्री और बजाज फाइनेंस द्वारा 3,000 करोड़ रुपये का ऑफर-फॉर-सेल (ओएफएस) शामिल था।
2008 में निगमित, बजाज हाउसिंग फाइनेंस एक गैर-जमा लेने वाली हाउसिंग फाइनेंस कंपनी (एचएफसी) है जो 2015 से राष्ट्रीय आवास बैंक (एनएचबी) के साथ पंजीकृत है और वित्तीय वर्ष 2018 से बंधक ऋण की पेशकश कर रही है। यह बजाज समूह का हिस्सा है, जो विभिन्न क्षेत्रों में रुचि रखने वाली कंपनियों का एक विविध समूह है।