रडार पर ये स्मॉल कैप शेयर! जून तिमाही में 25% बढ़ा मुनाफा - दिग्गज निवेशक आशीष कचोलिया के पास भी है हिस्सेदारी
कंपनी ने बीते सोमवार को जून तिमाही (Q1FY27) के नतीजों को जारी करते हुए बताया कि पहली तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 25.37% बढ़कर ₹5.14 करोड़ हो गया, जबकि जून 2025 की समान तिमाही में यह ₹4.10 करोड़ था।

Ashish Kacholia Portfolio Stock: दिग्गज निवेशक आशीष कचोलिया के पोर्टफोलियो में मौजूद 192.81 करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली स्मॉल कैप कंपनी, एडकाउंटी मीडिया इंडिया लिमिटेड (Adcounty Media India Ltd) का शेयर आज निवेशकों के रडार पर है।
कंपनी ने बीते सोमवार को जून तिमाही (Q1FY27) के नतीजों को जारी करते हुए बताया कि पहली तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 25.37% बढ़कर ₹5.14 करोड़ हो गया, जबकि जून 2025 की समान तिमाही में यह ₹4.10 करोड़ था।
कंपनी की बिक्री 48.15% बढ़कर ₹25.26 करोड़ रही, जो एक साल पहले ₹17.05 करोड़ थी। इस दौरान OPM 25.93% रहा, जबकि पिछले साल यह 29.91% था। PBDT 27% बढ़कर ₹6.99 करोड़ और PBT 25% बढ़कर ₹6.80 करोड़ हो गया। कुल मिलाकर, कंपनी ने जून 2026 तिमाही में बिक्री और मुनाफे दोनों में अच्छी बढ़त दर्ज की।
Ashish Kacholia के पास कितनी हिस्सेदारी?
Trendlyne के डेटा के मुताबिक आशीष कचोलिया के पास मार्च 2026 तक इस कंपनी में 2.9% हिस्सेदारी थी। दिग्गज निवेशक के पास 656,000 इक्विटी शेयर हैं जिसकी वैल्यू 5.5 करोड़ रुपये है।
Adcounty Media Share Price
कंपनी का शेयर आज दोपहर 2:30 बजे तक बीएसई पर 0.73% या 0.63 रुपये गिरकर 85.69 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।
Adcounty Media के बारे में
एडकाउंटी मीडिया एक ग्लोबल एड-टेक और डिजिटल मार्केटिंग कंपनी है। यह कंपनी 20 से ज्यादा देशों में काम कर रही है। कंपनी ब्रांड्स और ग्राहकों के बीच डेटा आधारित रणनीतियों और परफॉर्मेंस मार्केटिंग के जरिए कनेक्शन बनाने का काम करती है।
एक साल पहले आया था आीईपीओ
कंपनी के IPO का जुलाई 2025 में आया था। यह एसएमई आईपीओ निवेशकों के बीच जबरदस्त हिट रहा था और कुल 251.7 गुना सब्सक्राइब हुआ था।
यह आईपीओ करीब 50.69 करोड़ रुपये का था और कंपनी ने 59.63 लाख नए इक्विटी शेयर जारी किए गए थे और इसमें ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल नहीं था। कंपनी ने तब बताया था कि वो इस फंड का इस्तेमाल कैपिटल एक्सपेंडिचर, वर्किंग कैपिटल, संभावित अधिग्रहण और सामान्य कॉर्पोरेट जरूरतों के लिए करेगी।
इस आईपीओ का प्राइस बैंड 80 से 85 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था। एक लॉट में 1,600 शेयर थे, जिसके लिए निवेशकों को कम से कम 1.36 लाख रुपये निवेश करने पड़े।