इस Penny Stock पर Ashish Kacholia का बड़ा दांव, 6 महीने में पैसा किया डबल
6 महीने में पैसा डबल करने वाले स्मॉल कैप कंपनी Texel Industries Limited में पिछले दिनों से गिरावट का दौर देखा जा रहा है। फिलहाल शेयर की कीमत 78 रुपए है। कंपनी का मार्केट कैप ₹65.05 करोड़ है।

6 महीने में पैसा डबल करने वाले स्मॉल कैप कंपनी Texel Industries Limited में पिछले दिनों से गिरावट का दौर देखा जा रहा है। फिलहाल शेयर की कीमत 78 रुपए है। कंपनी का मार्केट कैप ₹65.05 करोड़ है। इस शेयर में दिग्गज निवेशक आशीष कचौलिया की भी हिस्सेदारी है।
बिजनेस मॉडल
कंपनी साल 1989 में स्थापित हुई। ये जियोसिंथेटिक टेक्सटाइल प्रोडक्ट्स के निर्माण में महारथ रखती है। कंपनी की प्रोडक्ट रेंज में जियोटेक्सटाइल और ग्राउंड कवर शामिल हैं। इनका इस्तेमाल
एग्रीकल्चर और हॉर्टीकल्चर, जल संरक्षण और जल संचयन, एनिमल हसबेंड्री और एक्वाकल्चर, सिविल इंजीनियरिंग, लैंडस्केपिंग और वेस्ट मैनेजमेंट,पॉल्यूशन कंट्रोल और ट्रांसपोर्टेशन शामिल है।
शेयरहोल्डिंग पैटर्न
अक्टूबर 2024 की शेयरहोल्डिंग रिपोर्ट के मुताबिक प्रमोटर्स के पास कंपनी में 28.16 प्रतिशत हिस्सेदारी है। रिटेल निवेशकों के पास 71.83 प्रतिशत हिस्सेदारी है। 23 अक्टूबर 2024 को बीएसई में दायर रेगुलेटरी फाइलिंग के जरिए दिग्गज निवेशक Ashish Kacholia ने कंपनी में लगभग 10.45 लाख इक्विटी शेयर खरीदे। यह Texel Industries में 8.71% हिस्सेदारी दिखाती है।
वित्तीय सेहत
कंपनी का रेवेन्यू Q2 FY24 के ₹24.93 करोड़ से बढ़कर Q2 FY25 में ₹27.85 करोड़ हो गया, जो कि 12% की सालाना बढ़ोतरी है। इसी अवधि में Texel Industries ने ₹2.2 करोड़ के घाटे से निकलकर ₹0.85 करोड़ का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया।
डिस्क्लेमर: यह जानकारी केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और इसे निवेश सलाह के रूप में नहीं समझा जाना चाहिए। निवेश निर्णय लेने से पहले एक वित्तीय सलाहकार से परामर्श करने की सिफारिश की जाती है।