Ardee Industries IPO खुला! 15% लिस्टिंग गेन के संकेत, चेक करें GMP; जानिए पैसा लगाएं या नहीं

निवेशक इस इश्यू में 7 अगस्त तक बोली लगा सकेंगे। कंपनी ने IPO का प्राइस बैंड 50-53 रुपये प्रति शेयर तय किया है। निवेशकों को कम से कम 281 शेयरों के लिए अप्लाई करना होगा।

Advertisement
AI Generated Image

By Gaurav Kumar:

Ardee Industries IPO: रीसाइक्लिंग सॉल्यूशंस कंपनी Ardee Industries का इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) आज, 5 अगस्त से निवेशकों के लिए खुल गया है। निवेशक इस इश्यू में 7 अगस्त तक बोली लगा सकेंगे। कंपनी ने IPO का प्राइस बैंड 50-53 रुपये प्रति शेयर तय किया है। निवेशकों को कम से कम 281 शेयरों के लिए अप्लाई करना होगा।

426 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी

कंपनी इस IPO के जरिए कुल 426 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। इसमें 320 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि 106 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा। IPO से मिलने वाली राशि का इस्तेमाल वर्किंग कैपिटल, कर्ज चुकाने और सामान्य कॉरपोरेट जरूरतों के लिए किया जाएगा।

Ardee Industries एंड-ऑफ-लाइफ एनर्जी स्टोरेज प्रोडक्ट्स और नॉन-फेरस स्क्रैप की रीसाइक्लिंग के कारोबार में है। कंपनी हाई-प्योरिटी लेड और विभिन्न स्पेशलाइज्ड लेड अलॉय का उत्पादन करती है, जिनका इस्तेमाल एनर्जी स्टोरेज, ई-मोबिलिटी, ऑटोमोबाइल और केमिकल सेक्टर में होता है।

एंकर निवेशकों से पहले ही जुटाए 127.76 करोड़ रुपये

IPO खुलने से पहले कंपनी ने सात एंकर निवेशकों से 127.76 करोड़ रुपये जुटाए। इनमें Bank of India MF, Ashish Kacholia की Bengal Finance & Investment, Catalyst New India Fund, Bharat Value Fund और Cognizant Capital जैसे नाम शामिल हैं।

वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी का नेट प्रॉफिट 84.68 करोड़ रुपये और रेवेन्यू 1,168.88 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले कंपनी ने 33.27 करोड़ रुपये का मुनाफा और 743.53 करोड़ रुपये का राजस्व दर्ज किया था।

GMP और लिस्टिंग संकेत

बाजार में अंतिम जानकारी के अनुसार, Ardee Industries का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) 8 रुपये प्रति शेयर चल रहा था। यह इश्यू प्राइस के मुकाबले करीब 15% संभावित लिस्टिंग प्रीमियम का संकेत देता है। कंपनी के शेयर 12 अगस्त को BSE और NSE पर सूचीबद्ध होने की संभावना है।

पैसा लगाएं या नहीं?

IPO को लेकर अधिकांश ब्रोकरेज हाउस पॉजिटिव हैं। SBI Securities, Swastika Investmart, Canara Bank Securities, Ventura Securities, Sushil Finance और Equivision सहित कई संस्थानों ने 'Subscribe' की सलाह दी है।

वहीं Choice Broking, BP Equities, Master Capital Services और Kunvarji Financial Services ने लॉन्ग टर्म निवेश के नजरिए से सब्सक्राइब करने की राय दी है।

Marwadi Financial Services ने 'Subscribe with Caution' की सिफारिश की है। ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी का वैल्यूएशन आकर्षक है, लेकिन ग्राहक एकाग्रता, कमजोर कैश कन्वर्जन और ऊंचे कर्ज जैसे जोखिमों पर नजर रखना जरूरी होगा।

Read more!
Advertisement