DRDO, Defence PSU और निजी कंपनियों से अपोलो माइक्रो सिस्टम्स को मिला करोड़ों का ऑर्डर, शेयर में आई तेजी

कंपनी ने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में निवेशकों को बड़ी जानकारी देते हुए बताया कि उसे DRDO, Defence PSUs और Private Industries से बड़ा ऑर्डर मिला है। 

Advertisement

By Gaurav Kumar:

डिफेंस कंपनी, अपोलो माइक्रो सिस्टम्स लिमिटेड (Apollo Micro Systems Limited) ने आज अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में निवेशकों को बड़ी जानकारी देते हुए बताया कि उसे DRDO, Defence PSUs और Private Industries से बड़ा ऑर्डर मिला है। 

कंपनी ने आज अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि उसे अपने सामान्य कारोबार के तहत कुल 2,133.91 मिलियन रुपये (करीब 213.39 करोड़ रुपये) के नए ऑर्डर मिले हैं। ये ऑर्डर रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO), रक्षा क्षेत्र की सार्वजनिक उपक्रम (Defence PSUs) और निजी उद्योगों (Private Industries) से प्राप्त हुए हैं। कंपनी के मुताबिक, ये नए ऑर्डर उसके कारोबार को मजबूती देंगे और आने वाले समय में राजस्व बढ़ाने में मदद करेंगे।

Apollo Micro Systems Share Price

कंपनी का शेयर आज दोपहर 1:17 बजे तक एनएसई पर 0.72% या 2.85 रुपये की तेजी के साथ 401.055 रुपये पर ट्रेड कर रहा था और बीएसई पर 0.64% या 2.55 रुपये चढ़कर 400.70 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

कंपनी ने हाल ही में दी थी ये जानकारी

कंपनी ने हाल ही में एक फाइलिंग में बताया कि उसने भारतीय नौसेना को स्वदेशी तकनीक से विकसित सेफ्टी एंड डेटोनेशन डिवाइस (SDD) सफलतापूर्वक सौंप दिया है। इस डिवाइस का ट्रांसफर भारतीय नौसेना के डायरेक्टर जनरल ऑफ नेवल इंस्पेक्शन (DGNAI) रियर एडमिरल रूपक बरुआ, VSM की मौजूदगी में हुआ। इस दौरान भारतीय नौसेना के वरिष्ठ अधिकारी और कंपनी का नेतृत्व भी मौजूद रहा।

कंपनी ने बताया कि इससे पहले भारतीय नौसेना इस महत्वपूर्ण उपकरण के लिए आयात पर निर्भर थी। अब इसके स्वदेशी विकास से खरीद लागत में बड़ी कमी आने की उम्मीद है और रक्षा क्षेत्र में भारत की आत्मनिर्भरता (Atmanirbhar Bharat) को भी मजबूती मिलेगी।

कंपनी के अनुसार, SDD का विकास डिजाइन, इंजीनियरिंग, क्वालिफिकेशन और वैलिडेशन की लंबी और कठिन प्रक्रिया के बाद पूरा हुआ है। यह उपलब्धि दिखाती है कि भारतीय कंपनियां हथियार प्रणालियों के सबसे महत्वपूर्ण और सुरक्षा से जुड़े उपकरण भी सफलतापूर्वक विकसित कर सकती हैं।

Read more!
Advertisement