डिफेंस सेक्टर के इस शेयर में 6% की तेजी! 3 महीने में दोगुना हुआ पैसा - 6 जलाई है बड़ा दिन
बीएसई पर यह शेयर आज 385.85 रुपये पर ट्रेडिंग के लिए खुला था और अभी तक इसने अपना इंट्राडे हाई 411.70 रुपये को टच कर लिया है। फिलहाल दोपहर 3:14 बजे तक कंपनी का शेयर बीएसई पर 5.64% या 21.70 रुपये चढ़कर 406.25 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

Apollo Micro Systems Share Price: शेयर बाजार में सोमवार को गिरावट के बीच डिफेंस और एयरोस्पेस सेक्टर की कंपनी, अपोलो माइक्रो सिस्टम्स लिमिटेड (Apollo Micro Systems Ltd) के शेयर में आज 6% की तेजी देखने को मिल रही है।
बीएसई पर यह शेयर आज 385.85 रुपये पर ट्रेडिंग के लिए खुला था और अभी तक इसने अपना इंट्राडे हाई 411.70 रुपये को टच कर लिया है। फिलहाल दोपहर 3:14 बजे तक कंपनी का शेयर बीएसई पर 5.64% या 21.70 रुपये चढ़कर 406.25 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।
दरअसल कंपनी ने अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि उसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक आगामी 6 जुलाई 2026 को होगी। इस बैठक में SEBI (ICDR) Regulations, 2018 के तहत प्रेफरेंशियल आधार पर इक्विटी शेयर और/या वारंट सहित कन्वर्टिबल सिक्योरिटीज जारी करने के प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा।
साथ ही बोर्ड लागू नियमों के अनुसार इश्यू प्राइस भी तय कर सकता है। हालांकि, इस प्रस्ताव के लिए नियामकीय मंजूरी और कंपनी के शेयरधारकों की स्वीकृति भी जरूरी होगी।
3 महीने में 100% से ज्यादा रिटर्न
BSE Analytics के मुताबिक इस शेयर ने निवेशकों को मात्र तीन महीने में 115 प्रतिशत से ज्यादा का रिटर्न देकर उनका पैसा दोगुना कर दिया है।
Q4FY26 Results
कंपनी ने हाल ही में अपने फाइलिंग में बताया कि Q4FY26 में परिचालन से राजस्व 26.87% बढ़कर 205.22 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो एक साल पहले समान तिमाही में 161.76 करोड़ रुपये था।
वहीं कंपनी का प्रॉफिट आफ्टर टैक्स (PAT) सालाना आधार पर 161.64% की जोरदार बढ़त के साथ 37.44 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले साल समान तिमाही में यह 14.31 करोड़ रुपये था।