बाजार गिरा लेकिन 8% उछला ये डिफेंस स्टॉक! 2 साल में 400 प्रतिशत चढ़ चुका है ये शेयर - डिटेल्स
शेयर बाजार में गिरावट के बीच डिफेंस सेक्टर की कंपनी अपोलो माइक्रो सिस्टम्स के शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली। स्टॉक 8% से ज्यादा की तेजी देखने को मिल रही है।

शुक्रवार को एक तरफ जहां शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है वहीं दूसरी ओर डिफेंस सेक्टर की कंपनी, अपोलो माइक्रो सिस्टम्स लिमिटेड (Apollo Micro Systems Ltd) के शेयर में 8% से अधिक की तेजी देखने को मिल रही है।
दोपहर 3:09 बजे तक स्टॉक बीएसई पर 8.37% या 36.85 रुपये चढ़कर 477.35 रुपये पर ट्रेड कर रहा था तो वहीं एनएसई पर स्टॉक 8.28% या 36.45 रुपये चढ़कर 476.55 रुपये पर कारोबार कर रहा था।
बीएसई पर आज यह शेयर 438.85 रुपये पर ट्रेडिंग के लिए खुला था और अभी तक इसने अपना इंट्राडे हाई 477.55 रुपये को टच कर लिया है।
क्यों है स्टॉक में तेजी?
दरअसल कंपनी ने हाल ही में बताया था कि उसे MSCI India Small Cap Index में शामिल किया गया है। MSCI ने नवंबर 2026 की अपनी रिव्यू में कंपनी को इस इंडेक्स में जगह दी है। यह बदलाव 30 नवंबर 2026 को कारोबार समाप्त होने के बाद लागू होगा। कंपनी के शामिल होने से हैदराबाद स्थित कंपनी पर उन ग्लोबल फंड्स और विदेशी निवेशकों की नजर बढ़ सकती है, जो MSCI के इमर्जिंग मार्केट बेंचमार्क को ट्रैक करते हैं। कंपनी को यह उपलब्धि ऐसे समय मिली है, जब उसका कारोबार मजबूत प्रदर्शन कर रहा है।
कंपनी के ऑर्डर बुक की अगर बात करें तो सितंबर 2026 के अंत में इसका कंसोलिडेटेड ऑर्डर बुक बढ़कर रिकॉर्ड 1,765 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
मजबूत रहे थे नतीजे
कंपनी ने हाल ही में बताया था कि उसने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही (Q2FY27) में स्टैंडअलोन आधार पर अब तक का सबसे शानदार सितंबर तिमाही प्रदर्शन किया है।
इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू पिछली तिमाही के 156 करोड़ रुपये से 97% बढ़कर 306 करोड़ रुपये पहुंच गया। वहीं, EBITDA में 122% की जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह 48 करोड़ रुपये से बढ़कर 108 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी का टैक्स के बाद मुनाफा (PAT) भी 72% बढ़कर 48 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो पिछली तिमाही में 29 करोड़ रुपये था। यानी तिमाही आधार पर कंपनी की आय और मुनाफे दोनों में जोरदार उछाल देखने को मिला है।