इस डिफेंस कंपनी ने निवेशकों को दी बड़ी जानकारी! 1 साल में मिला 95% का रिटर्न - आपका दांव है?

कंपनी ने गुरुवार को बाजार बंद होने के बाद अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बताया की अपोलो माइक्रो सिस्टम्स लिमिटेड को भारत की सबसे तेजी से बढ़ती इंजीनियरिंग कंपनियों में शामिल किया गया है।

Advertisement

By Gaurav Kumar:

डिफेंस और एयरोस्पेस सेक्टर की कंपनी, अपोलो माइक्रो सिस्टम्स लिमिटेड (Apollo Micro Systems Ltd) ने अपने शेयरधारकों को बड़ी जानकारी दी है। BSE Analytics के मुताबिक इस शेयर ने निवेशकों को 1 साल में करीब 95% का रिटर्न दिया है। 

कंपनी ने गुरुवार को बाजार बंद होने के बाद अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बताया की अपोलो माइक्रो सिस्टम्स लिमिटेड को भारत की सबसे तेजी से बढ़ती इंजीनियरिंग कंपनियों में शामिल किया गया है। यह अवॉर्ड कंपनी को 11 फरवरी 2026 को मुंबई स्थित नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में आयोजित एक स्पेशल समारोह में दिया गया।

कंपनी ने बताया कि यह लिस्ट स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग एंड एंटरप्राइजेज (SME) द्वारा तैयार की गई है, जो ASAPP Info Global Group का प्रमुख पब्लिशर है और निर्माण, इंजीनियरिंग व मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को कवर करता है।

फाइलिंग में कंपनी ने बताया कि अपोलो माइक्रो सिस्टम्स का चयन एक सख्त और प्रक्रिया-आधारित वैल्यूएशन के जरिए किया गया, जिसमें मुख्य रूप से रेवेन्यू ग्रोथ और नेट प्रॉफिट प्रदर्शन को आधार बनाया गया। 

अपोलो माइक्रो सिस्टम्स लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर करुणाकर रेड्डी ने कहा कि उन्हें भारत की सबसे तेजी से बढ़ती इंजीनियरिंग कंपनियों में शामिल किए जाने पर बेहद गर्व और खुशी है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि कंपनी के इनोवेशन, बेहतर संचालन और मजबूत वित्तीय अनुशासन पर लगातार फोकस का परिणाम है।

Apollo Micro Systems Share Price

कंपनी का शेयर दोपहर 12:47 बजे तक बीएसई पर 2.61% या 6.30 रुपये गिरकर 234.65 रुपये पर ट्रेड कर रहा है वहीं एनएसई पर स्टॉक 2.43% या 5.85 रुपये टूटकर 234.95 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

Apollo Micro Systems Q3FY26 Results

कंपनी ने दिसंबर तिमाही के नतीजों को जारी करते हुए बताया कि Q3FY26 में कंपनी का परिचालन से कंसोलिडेट रेवेन्यू YoY 70% बढ़कर ₹252 करोड़ रहा जो एक साल पहले यानी Q3FY25 में ₹148 करोड़ था।

वहीं कंसो EBITDA, YoY 33% बढ़कर 50.39 करोड़ रुपये रहा जो पहले 37.96 करोड़ रुपये था। कंपनी का कंसो टैक्स से पहले प्रॉफिट (PBT) YoY 21% बढ़कर 31.57 करोड़ रुपये रहा जो एक साल पहले 26.19 करोड़ रुपये था।

वहीं टैक्स के बाद का कंसोलिडेट प्रॉफिट (PAT) YoY 25% बढ़कर 22.88 करोड़ रुपये रहा जो एक साल पहले 18.24 करोड़ रुपये था।

Read more!
Advertisement