इस डिफेंस कंपनी को इंडियन एयरफोर्स से मिला बड़ा डिफेंस प्रोजेक्ट! 1 साल में 108% का मिल चुका है रिटर्न
कंपनी ने अपने फाइलिंग में बताया कि उसे भारतीय वायुसेना (IAF) ने Indigenous Precision Range Extension Kit (IPREK) प्रोग्राम के लिए Prime Development Agency (DA) के रूप में चुना है।

एयरोस्पेस और डिफेंस सेक्टर की कंपनी, अपोलो माइक्रो सिस्टम्स लिमिटेड (Apollo Micro Systems Limited (AMS)) ने आज निवेशकों को लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बड़ी जानकारी दी है।
कंपनी ने अपने फाइलिंग में बताया कि उसे भारतीय वायुसेना (IAF) ने Indigenous Precision Range Extension Kit (IPREK) प्रोग्राम के लिए Prime Development Agency (DA) के रूप में चुना है। यह चयन Defence Acquisition Procedure (DAP)-2020 के Make-II (Industry Funded) कैटेगरी के तहत हुआ है। इसके साथ ही AMS ने भारत के Precision Guided Munition (PGM) यानी सटीक निशाना लगाने वाले हथियारों के क्षेत्र में आधिकारिक एंट्री कर ली है। यह रक्षा निर्माण का सबसे अहम और चुनौतीपूर्ण सेक्टर माना जाता है।
क्या है Make-II प्रोग्राम?
Make-II, DAP-2020 के तहत शुरू की गई ऐसी योजना है जिसमें भारतीय कंपनियां अपने खर्च पर आधुनिक रक्षा उपकरणों का डिजाइन और विकास करती हैं। अगर कंपनी का प्रोटोटाइप सफल रहता है, तो सरकार बड़े पैमाने पर उसकी खरीद करती है। AMS के लिए यह सिर्फ एक प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि भारतीय वायुसेना की ओर से उसकी तकनीकी क्षमता पर भरोसे की बड़ी मुहर है।
क्या है IPREK?
IPREK एक खास Precision Guidance और Range Extension Kit है, जिसे भारत के मौजूदा 500 किलोग्राम General Purpose (GP) बमों पर लगाया जाएगा। इसके बाद ये साधारण बम लंबी दूरी तक सटीक निशाना लगाने वाले ग्लाइड बम बन जाएंगे। इस किट की मदद से विमान 80-100 किलोमीटर दूर से बम गिरा सकता है और वह करीब 3 मीटर की सटीकता के साथ अपने लक्ष्य पर पहुंच सकता है। इससे लड़ाकू विमान दुश्मन की एयर डिफेंस रेंज से बाहर रहकर हमला कर सकेंगे।
स्वदेशी तकनीक से लैस होगा सिस्टम
IPREK में भारत की स्वदेशी NavIC (IRNSS) सैटेलाइट नेविगेशन प्रणाली का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके अलावा इसमें Electro-Optical (EO), Infrared (IIR) और DSMAC (Digital Scene Matching) जैसी आधुनिक गाइडेंस तकनीकें भी होंगी। इनकी मदद से यह हथियार दिन और रात दोनों समय सटीक हमला कर सकेगा और GPS उपलब्ध न होने की स्थिति में भी प्रभावी रहेगा।
Apollo Micro Systems Share Price
कंपनी का शेयर आज बीएसई और एनएसई पर 4.14% या 16.25 रुपये गिरकर 376.70 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।