डिफेंस सेक्टर की इस कंपनी की चमकी किस्मत! MSCI Small Cap Index में मिली जगह- आपका दांव है?

डिफेंस और एयरोस्पेस सेक्टर की कंपनी Apollo Micro Systems को MSCI India Small Cap Index में जगह मिली है। इस एंट्री से ग्लोबल फंड्स और विदेशी निवेशकों की कंपनी में दिलचस्पी बढ़ सकती है।

Advertisement

By Gaurav Kumar:

गुरुवार को डिफेंस और एयरोस्पेस सेक्टर की कंपनी, अपोलो माइक्रो सिस्टम्स लिमिटेड (Apollo Micro Systems Ltd) पर निवेशकों की खास नजर है। दरअसल Apollo Micro Systems को MSCI India Small Cap Index में शामिल किया गया है।

फिलहाल कंपनी का शेयर दोपहर 1:08 बजे तक एनएसई पर 2.06% या 9.35 रुपये गिरकर 444.80 रुपये पर कारोबार कर रहा था और बीएसई पर शेयर 1.77% या 8.00 रुपये गिरकर 444.90 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

MSCI ने नवंबर 2026 की अपनी रिव्यू में कंपनी को इस इंडेक्स में जगह दी है। यह बदलाव 30 नवंबर 2026 को कारोबार समाप्त होने के बाद लागू होगा। कंपनी के शामिल होने से हैदराबाद स्थित कंपनी पर उन ग्लोबल फंड्स और विदेशी निवेशकों की नजर बढ़ सकती है, जो MSCI के इमर्जिंग मार्केट बेंचमार्क को ट्रैक करते हैं। कंपनी को यह उपलब्धि ऐसे समय मिली है, जब उसका कारोबार मजबूत प्रदर्शन कर रहा है।

कंपनी के ऑर्डर बुक की अगर बात करें तो सितंबर 2026 के अंत में इसका कंसोलिडेटेड ऑर्डर बुक बढ़कर रिकॉर्ड 1,765 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। 

मजबूत रहे थे नतीजे

कंपनी ने हाल ही में बताया था कि उसने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही (Q2FY27) में स्टैंडअलोन आधार पर अब तक का सबसे शानदार सितंबर तिमाही प्रदर्शन किया है।

इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू पिछली तिमाही के 156 करोड़ रुपये से 97% बढ़कर 306 करोड़ रुपये पहुंच गया। वहीं, EBITDA में 122% की जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह 48 करोड़ रुपये से बढ़कर 108 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी का टैक्स के बाद मुनाफा (PAT) भी 72% बढ़कर 48 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो पिछली तिमाही में 29 करोड़ रुपये था। यानी तिमाही आधार पर कंपनी की आय और मुनाफे दोनों में जोरदार उछाल देखने को मिला है।

Read more!
Advertisement