Apollo Micro Systems का बड़ा दांव, नई डिफेंस कंपनी में खरीदी 34% हिस्सेदारी, स्टॉक में आई तेजी

कंपनी ने बताया कि उसने Shauryastra Defence Systems Private Limited के 3,400 इक्विटी शेयरों की सदस्यता ली है। इन शेयरों की फेस वैल्यू 10 रुपये प्रति शेयर है और कुल निवेश 34,000 रुपये का है। इस निवेश के बाद अपोलो माइक्रो सिस्टम्स के पास Shauryastra Defence Systems में 34% हिस्सेदारी हो गई है।

Advertisement
AI Generated Image

By Gaurav Kumar:

डिफेंस सेक्टर की कंपनी, अपोलो माइक्रो सिस्टम्स लिमिटेड (Apollo Micro Systems Ltd) ने आज अपने निवेशकों के बड़ी जानकारी दी है जिसके बाद स्टॉक में आज तेजी देखने को मिल रही है। कंपनी ने बताया कि उसने Shauryastra Defence Systems Private Limited के 3,400 इक्विटी शेयरों की सदस्यता ली है। इन शेयरों की फेस वैल्यू 10 रुपये प्रति शेयर है और कुल निवेश 34,000 रुपये का है। इस निवेश के बाद अपोलो माइक्रो सिस्टम्स के पास Shauryastra Defence Systems में 34% हिस्सेदारी हो गई है।

Shauryastra Defence Systems Private Limited को 21 अगस्त 2026 को Companies Act, 2013 के तहत भारत में शामिल किया गया है।

कंपनी के मुताबिक, Shauryastra Defence Systems को एक डेडिकेटेड टेक्नोलॉजी और डेवलपमेंट कंपनी के तौर पर बनाया गया है। यह कंपनी भारतीय सशस्त्र बलों की मौजूदा और भविष्य की जरूरतों से जुड़ी ऐसी समस्याओं के समाधान पर काम करेगी, जिनका अभी तक कोई प्रभावी समाधान नहीं है। इस पहल का नेतृत्व डॉ. वी.के. सारस्वत करेंगे, जो रक्षा अनुसंधान एवं विकास विभाग (Department of Defence R&D) के पूर्व सचिव और DRDO के पूर्व महानिदेशक रह चुके हैं। नई कंपनी को मूल कंपनी की डिजाइन, डेवलपमेंट, मैन्युफैक्चरिंग और सिस्टम इंटीग्रेशन से जुड़ी क्षमताओं का भी फायदा मिलेगा।

कंपनी ने कहा कि यह कदम रक्षा इलेक्ट्रॉनिक्स के क्षेत्र में उसकी चार दशक लंबी यात्रा का स्वाभाविक विस्तार है। इसका लक्ष्य आगे चलकर पूरी वेपन सिस्टम सॉल्यूशंस उपलब्ध कराने की क्षमता को मजबूत करना है। साथ ही, यह पहल सरकार के 'आत्मनिर्भर भारत' विजन को आगे बढ़ाने में भी मदद करेगी। कंपनी को उम्मीद है कि इस निवेश से रक्षा क्षेत्र में टोटल सॉल्यूशंस प्रोवाइडर के तौर पर उसकी लंबी अवधि की स्थिति और मजबूत होगी।

Apollo Micro Systems Share Price

कंपनी का शेयर सुबह 9:59 बजे तक एनएसई पर 3.08% या 11.85 रुपये चढ़कर 396.40 रुपये पर कारोबार कर रहा था और बीएसई पर शेयर 2.91% या 11.20 रुपये की तेजी के साथ 396.40 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

Read more!
Advertisement