भारतीय नौसेना से मिला बड़ा प्रोजेक्ट! कंपनी पहली बार बनाएगी AI आधारित समुद्री युद्ध सिस्टम, शेयर में तेजी
कंपनी ने आज अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में निवेशकों को बताया कि कंपनी को भारतीय नौसेना (Indian Navy) से Make-II Prototype Sanction Order (PSO) मिला है। यह ऑर्डर कंपनी को स्वदेशी नौसैनिक इलेक्ट्रॉनिक युद्ध (Naval Maritime Electronic Warfare) तकनीक में उसकी क्षमता को देखते हुए दिया गया है।

Defence Stock: एयरोस्पेस और डिफेंस सेक्टर की कंपनी, अपोलो माइक्रो सिस्टम्स लिमिटेड (Apollo Micro Systems Ltd) का शेयर आज निवेशकों के रडार पर है। कंपनी ने आज अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में निवेशकों को बताया कि कंपनी को भारतीय नौसेना (Indian Navy) से Make-II Prototype Sanction Order (PSO) मिला है।
यह ऑर्डर कंपनी को स्वदेशी नौसैनिक इलेक्ट्रॉनिक युद्ध (Naval Maritime Electronic Warfare) तकनीक में उसकी क्षमता को देखते हुए दिया गया है। इस प्रोजेक्ट के तहत कंपनी SAVIOR-ASW (Semi-Submersible Autonomous Vessel for Intelligence, Operations and Reconnaissance) नामक एक मानव रहित (Unmanned) अर्ध-जलमग्न समुद्री प्लेटफॉर्म का डिजाइन, विकास और प्रोटोटाइप तैयार करेगी।
यह सिस्टम लंबे समय तक स्वायत्त (Autonomous) तरीके से काम करने में सक्षम होगा और एडवांस्ड ध्वनि सेंसर (Acoustic Sensors), AI/ML आधारित टारगेट पहचान और एन्क्रिप्टेड मल्टी-चैनल कम्युनिकेशन सिस्टम की मदद से पनडुब्बी रोधी निगरानी (Anti-Submarine Warfare Surveillance) करेगा।
कंपनी ने इसे अपने लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया है, क्योंकि इससे वह पहली बार स्वायत्त समुद्री और अंडरवॉटर वॉरफेयर सिस्टम के क्षेत्र में प्रवेश कर रही है। कंपनी का कहना है कि इस प्रोजेक्ट में विकसित होने वाली तकनीक अत्याधुनिक है और यह रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत अभियान के अनुरूप है।
कंपनी ने बताया कि Make-II कैटेगरी के तहत प्रोटोटाइप विकसित होने तक सरकार पर कोई लागत नहीं आएगी, लेकिन प्रोटोटाइप सफल रहने पर सरकार इसके खरीद की प्रक्रिया आगे बढ़ाएगी। कंपनी के बोर्ड और प्रबंधन का मानना है कि यह ऑर्डर उसकी तकनीकी क्षमता, बेहतर निष्पादन और भारत के रक्षा तकनीक क्षेत्र, खासकर नौसैनिक युद्ध प्रणाली में उसकी बढ़ती भूमिका को मजबूत करेगा।
Apollo Micro Systems Share Price
कंपनी का शेयर दोपहर 2 बजे तक बीएसई और एनएसई पर 2.45% या 9.55 रुपये की तेजी के साथ 400 रुपये पर कारोबार कर रहा था।
Premier Explosives की 41.33% हिस्सेदारी खरीदेगी कंपनी
हाल ही में कंपनी ने अपने एक फाइलिंग में बताया था कि उसने Premier Explosives Ltd के प्रमोटरों की 41.33% हिस्सेदारी खरीदने के लिए एक निश्चित शेयर खरीद समझौता (Share Purchase Agreement) किया है।
यह पूरी तरह कैश डील होगी, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1,550 करोड़ रुपये है। 41 साल पुरानी Apollo Micro Systems रक्षा क्षेत्र के लिए एडवांस इलेक्ट्रॉनिक, इलेक्ट्रो-मैकेनिकल और इंजीनियरिंग सिस्टम बनाती है, जबकि Premier Explosives हाई एनर्जी मटेरियल, रॉकेट मोटर, डिफेंस और एयरोस्पेस के लिए काउंटरमेजर्स तथा गोला-बारूद (Munitions) के कारोबार में है।