3 महीने में इस डिफेंस स्टॉक ने दोगुना किया पैसा! अब दी ये बड़ी जानकारी, शेयर में हलचल
डिफेंस और एयरोस्पेस कंपनी Apollo Micro Systems ने वारंट कन्वर्जन के बाद 21.43 लाख नए इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं। इसके लिए कंपनी को 18.32 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं। जानिए पूरी डिटेल्स

Defence Stock: शेयर बाजार में बुधवार को सुबह 11 बजे तक तेजी देखने को मिल रही है। इस बीच डिफेंस और एयरोस्पेस सेक्टर की कंपनी अपोलो माइक्रो सिस्टम्स लिमिटेड (Apollo Micro Systems Ltd) का शेयर आज निवेशकों के रडार पर है।
कंपनी ने बीते मंगलवार को बाजार बंद होने के बाद अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि 2 जून 2025 को प्रेफरेंशियल आधार पर जारी किए गए 3.80 करोड़ से अधिक वारंट्स में से कुछ वारंट धारकों ने अपने वारंट को इक्विटी शेयरों में बदलने का विकल्प चुना है।
इसके तहत Trikaya Wealth Advisors Pvt Ltd, Superstar Investments Private Limited और Reena Karwa ने कुल 18.32 करोड़ रुपये का वारंट एक्सरसाइज प्राइस जमा किया और जरूरी आवेदन पत्र सौंपे।
इसके बाद कंपनी की सिक्योरिटीज अलॉटमेंट कमेटी ने 23 जून 2026 को 21,43,095 इक्विटी शेयर (फेस वैल्यू 1 रुपये प्रति शेयर) आवंटित करने को मंजूरी दे दी।
इस अलॉटमेंट के बाद कंपनी की जारी और चुकता शेयर पूंजी बढ़कर 37.15 करोड़ रुपये हो गई है, जो 37,15,99,512 इक्विटी शेयरों में विभाजित है।
Apollo Micro Systems Share Price
कंपनी का शेयर आज सुबह 11 बजे तक बीएसई और एनएसई पर 1.99% या 8.10 रुपये गिरकर 398.75 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।
3 महीने में 100% का रिटर्न
BSE Analytics के मुताबिक इस शेयर ने निवेशकों को मात्र तीन महीने में 99 प्रतिशत से ज्यादा का रिटर्न देकर उनका पैसा दोगुना कर दिया है।
Q4FY26 Results
कंपनी ने हाल ही में अपने फाइलिंग में बताया कि Q4FY26 में परिचालन से राजस्व 26.87% बढ़कर 205.22 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो एक साल पहले समान तिमाही में 161.76 करोड़ रुपये था।
वहीं कंपनी का प्रॉफिट आफ्टर टैक्स (PAT) सालाना आधार पर 161.64% की जोरदार बढ़त के साथ 37.44 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले साल समान तिमाही में यह 14.31 करोड़ रुपये था।