Anil Ambani की Reliance Power को लेकर आई एक और गुड न्यूज!

अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस पावर के निवेशकों के लिए अच्छी खबर आई है। इसका असर स्टॉक पर देखने को मिल सकता है। दरअसल रिलायंस पावर की सब्सडीयरी कंपनी Rosa Thermal Power ने तयसीमा यानि वक्त से पहले अपने कर्ज का भुगतान कर दिया है।

Advertisement
Reliance Power intends to use a substantial portion of the proceeds towards expanding its presence in the renewable energy sector.
Reliance Power intends to use a substantial portion of the proceeds towards expanding its presence in the renewable energy sector.

अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस पावर के निवेशकों के लिए अच्छी खबर आई है। इसका असर स्टॉक पर देखने को मिल सकता है। दरअसल रिलायंस पावर की सब्सडीयरी कंपनी Rosa Thermal Power ने तयसीमा यानि वक्त से पहले अपने कर्ज का भुगतान कर दिया है। खास बात तो ये है कि जिस तरह से रोजा पावर अपने कर्ज का भुगतान कर रही है, Reliance Power पावर की तरह जल्द ही कर्ज मुक्त हो सकती है। आइए जानते हैं कि अनिल अंबानी की इस कंपनी को लेकर और किस तरह की जानकारी सामने आई है।

डेट फ्री होगी रोजा पावर!
रिलायंस पावर की सब्सडीयरी कंपनी रोजा पावर ने सिंगापुर के लेंडर वर्डे पार्टनर्स को 850 करोड़ रुपए के कर्ज का समय से पहले भुगतान कर दिया है। रिलायंस पावर के डीरो डेट यानि कोई कर्ज न होने की उपलब्धि के बाद रोजा पावर अब कर्ज मुक्त होने की तैयारी कर रही है। कंपनी का टारगेट अगली तिमाही में अपने बाकी बचे कर्ज को चुकाना है और चालू वित्त वर्ष के आखिरी से पहले इस प्रक्रिया को पूरी कर लेना है। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के पास रोजा गांव में 1,200 मेगावाट का कोयला आधारित Thermal Power Plant चलाने वाली रोजा पावर की एकमात्र लेंडर वर्डे पार्टनर्स है।

प्रीफेरेंशियल इश्यू को मंजूरी
रिलायंस पावर के बोर्ड ने सोमवार को प्रीफेरेंशियल इश्यू को मंजूरी दे दी, जिसमें 600 करोड़ रुपए से ज्यादा इसकी प्रमोटर कंपनी रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर से आएंगे और बाकि 900 करोड़ रुपए ऑथम इन्वेस्टमेंट एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड और सनातन फाइनेंशियल एडवाइजरी सर्विसेज से आएंगे। जानकारी के मुताबिक, कंपनी के प्रीफेरेंशियल इश्यू से रिलायंस पावर की नेटवर्थ 11,155 करोड़ रुपए से बढ़कर 12,680 करोड़ रुपए से अधिक हो जाने की उम्मीद है।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और इसे निवेश सलाह के रूप में नहीं समझा जाना चाहिए। निवेश निर्णय लेने से पहले एक वित्तीय सलाहकार से परामर्श करने की सिफारिश की जाती है।

Read more!
Advertisement