AI की बढ़ती डिमांड से CCTV Stocks में उछाल, इन दो स्टॉक्स में लगा अपर सर्किट, 320% तक दिया रिटर्न

सोमवार को CP Plus ब्रांड की पैरेंट कंपनी Aditya Infotech में बाजार खुलने के कुछ ही मिनटों में तेज खरीदारी आई और शेयर 5% के अपर सर्किट पर पहुंच गया। इसी तरह NSE SME पर लिस्टेड CCTV कंपनी Prizor Viztech भी 5% चढ़कर अपर सर्किट पर पहुंच गई।

Advertisement
AI Generated Image

By Gaurav Kumar:

ग्लोबल मार्केट से लेकर दलाल स्ट्रीट तक AI थीम के जोर पकड़ने का असर अब CCTV Stocks पर भी दिख रहा है। सोमवार को CP Plus ब्रांड की पैरेंट कंपनी Aditya Infotech में बाजार खुलने के कुछ ही मिनटों में तेज खरीदारी आई और शेयर 5% के अपर सर्किट पर पहुंच गया। इसी तरह NSE SME पर लिस्टेड CCTV कंपनी Prizor Viztech भी 5% चढ़कर अपर सर्किट पर पहुंच गई।

मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक, CCTV Stocks में इस तेजी को दलाल स्ट्रीट की राहत रैली से जोड़कर देखा जा सकता है। साथ ही बढ़ती AI थीम का फायदा CCTV कंपनियों तक भी पहुंच रहा है। 

AI कैसे बदल रहा है CCTV का कारोबार?

मार्केट एक्सपर्ट के मुताबिक AI के बढ़ते इस्तेमाल ने CCTV की भूमिका को सिर्फ सुरक्षा से आगे बढ़ा दिया है। उनका कहना है, कंप्यूटर विज़न लाइव वीडियो वीडियो से फ़ुटफ़ॉल, ग्राहक आंदोलन, कतार की लंबाई, अधिभोग और असामान्य गतिविधि का विश्लेषण कर सकते हैं। इससे रिटेल, एंटरप्राइजेज और पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर में सीसीटीवी का नया इस्तेमाल बढ़ रहा है।

यह ट्रेंड AI आधारित सर्विलांस पर काम करने वाली कंपनियों के लिए भी नए अवसर पैदा कर रहा है। इनमें Transline Technologies भी शामिल है, जिसने अपना Draft Red Herring Prospectus (DRHP) दाखिल किया है। कंपनी AI आधारित वीडियो एनालिटिक्स, अटेंडेंस ट्रैकिंग और सर्विलांस के लिए तकनीक और टूल्स विकसित करती है।

Aditya Infotech ने 2026 में दिया जोरदार रिटर्न

CP Plus ब्रांड की पैरेंट कंपनी Aditya Infotech के शेयर 2026 में मल्टीबैगर Stocks में शामिल रहे हैं। शेयर ने छह महीनों में 120% और YTD आधार पर 150% से ज्यादा रिटर्न दिया है। वहीं एक साल में शेयर का रिटर्न करीब 190% रहा है।

Prizor Viztech का रिटर्न भी मजबूत

NSE SME पर लिस्टेड Prizor Viztech ने भी निवेशकों को मजबूत रिटर्न दिया है। शेयर ने 2026 में अब तक 320% से ज्यादा और एक साल में करीब 300% रिटर्न दिया है। सोमवार की तेजी के साथ AI और CCTV थीम एक बार फिर बाजार के फोकस में आ गई है।

Read more!
Advertisement