Adani ग्रुप ने जीती बहुत बड़ी बोली, कल इन Stocks पर दिख सकता है असर!

अडानी ग्रुप की दो कंपनियां Adani Green और Adani Power ने महाराष्ट्र DISCOM से 25 साल के लिए बहुत बड़ा ऑर्डर हासिल किया है। इसका असर सोमवार को स्टॉक पर देखने को मिल सकता है। आपको बता दें कि अडानी ग्रुप ने इस बोली में JSW Energy और Torrent Power को पीछे छोड़ दिया है।

Advertisement
Adani Group share
Adani Group share

By Harsh Verma:

अडानी ग्रुप की दो कंपनियां Adani Green और Adani Power ने महाराष्ट्र DISCOM से 25 साल के लिए बहुत बड़ा ऑर्डर हासिल किया है। इसका असर सोमवार को स्टॉक पर देखने को मिल सकता है। आपको बता दें कि अडानी ग्रुप ने इस बोली में JSW Energy और Torrent Power को पीछे छोड़ दिया है। 

Adani Green Energy Limited (AGEL) ने महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रिब्यूशन कंपनी लिमिटेड (MSEDCL) के साथ एग्रीमेंट साइन किया है। जिसके तहत गुजरात के कच्छ जिले के खावड़ा में डेवलअप किए जा रहे विश्व के सबसे बड़े रिन्युअल एनर्जी पार्क से 5 गीगावाट (5000 मेगावाट) में सोलर एनर्जी की सप्लाई के लिए MSEDCL ने लॉन्ग टर्म पावर परचेज एग्रीमेंट (PPA) किया है।

वहीं दूसरी ओर Adani Power Limited (APL) की ओर से जानकारी दी गई है कि महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रिब्यूशन कंपनी लिमिटेड (MSEDCL) के साथ  लॉन्ग टर्म पावर सप्लाई एग्रीमेंट (PSA) किया गया है। जिसके तहत कंपनी महाराष्ट्र राज्य की नई 1600 मेगावाट की अल्ट्रा सुपरक्रिटकल थर्मल पावर प्रोजेक्ट को 1496 MW थर्मल पावर सप्लाई करेगी।

अगर शुक्रवार को Adani Green Energy के शेयरों की चाल देखें तो 1.37% प्रतिशत की गिरावट के साथ स्टॉक 1,787 पर बंद हुआ था। पिछले कुछ दिनों में अडानी ग्रुप के शेयरों में हिंडनबर्ग के ताजा आरोपों के हल्की गिरावट देखने को मिली। हिंडनबर्ग ने न सिर्फ अडानी ग्रुप बल्कि SEBI चीफ पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।  हिंडनबर्ग ने स्वीस बैंकों में अडानी की लगभग 10 बिलियन राशि फ्रीज होने की बात भी कही। 

Read more!
Advertisement