6 जुलाई को हुई थी लिस्टिंग, अब कंपनी ने किया बड़े अधिग्रहण का ऐलान; बढ़ेगी प्रोडक्शन क्षमता
6 जुलाई 2026 को शेयर बाजार में लिस्ट हुई Aastha Spintex ने Falcon Yarns के अधिग्रहण की घोषणा की है। इस डील के बाद कंपनी की स्पिनिंग क्षमता दोगुनी से अधिक हो जाएगी। बढ़ती मांग को पूरा करने, उत्पादन क्षमता बढ़ाने और भविष्य की ग्रोथ को मजबूत करने के लिए कंपनी यह विस्तार कर रही है।

Stock in Focus: हाल ही में 6 जुलाई 2026 को शेयर बाजार में लिस्ट हुई गुजरात की इंटीग्रेटेड कॉटन यार्न निर्माता Aastha Spintex ने अपने फ्रेश इंवेस्टर प्रेजेंटेशन में निवेशकों को बड़ी जानकारी दी है। कंपनी ने कहा कि वो Falcon Yarns का अधिग्रहण करेगी।
इस अधिग्रहण के बाद उसकी स्पिनिंग क्षमता दोगुनी से भी ज्यादा हो जाएगी। कंपनी का कहना है कि यह कदम बढ़ती मांग को पूरा करने और उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए उठाया जा रहा है।
अधिग्रहण पूरा होने के बाद कंपनी की स्पिनिंग क्षमता 7,700 MT से बढ़कर 17,457 MT हो जाएगी। वहीं स्पिंडल क्षमता 25,920 से बढ़कर 61,824 तक पहुंचने की उम्मीद है, जो मौजूदा स्तर से 2.3 गुना विस्तार होगा।
ऑर्डर बुक मौजूदा क्षमता से बड़ी
कंपनी के मुताबिक उसकी ऑर्डर बुक मौजूदा उत्पादन क्षमता से अधिक है। ऐसे में Falcon Yarns का अधिग्रहण मौजूदा क्षमता की कमी को दूर करने और भविष्य की वृद्धि का आधार तैयार करने के लिए किया जा रहा है।
कंपनी ने बताया कि यह डील तीन फेज में पूरा हो रहा है। कंपनी IPO से पहले ₹20 करोड़ का भुगतान कर चुकी है। FY2025 में Falcon Yarns ने ₹249.44 करोड़ का रेवेन्यू, ₹1.37 करोड़ का नेट प्रॉफिट, ₹11.85 करोड़ का ऑपरेटिंग कैश फ्लो और ₹50.30 करोड़ की नेटवर्थ दर्ज की।
मुनाफे और मार्जिन में तेज सुधार
BSE फाइलिंग और निवेशक प्रेजेंटेशन के अनुसार, Aastha Spintex का नेट प्रॉफिट FY2023 के ₹1.1 करोड़ से बढ़कर FY2025 में ₹23 करोड़ हो गया। इस दौरान कंपनी का दो साल का CAGR 356% रहा। रेवेन्यू भी ₹240 करोड़ से बढ़कर ₹352 करोड़ पहुंचा, जबकि ऑपरेटिंग प्रॉफिट मार्जिन 5.87% से बढ़कर 14.16% और EBITDA मार्जिन 6.05% से बढ़कर 14.45% हो गया।
कंपनी का कहना है कि वैश्विक परिधान ब्रांडों की China+1 रणनीति के चलते भारत से सोर्सिंग बढ़ रही है। इसी बीच भारतीय टेक्सटाइल उद्योग के 2025 के 195.4 अरब डॉलर से बढ़कर 2035 तक 623.34 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है।