टेक्सटाइल कंपनी ने शुरू किया 1.35 मेगावाट का रूफटॉप सोलर प्रोजेक्ट, खबर के बाद शेयर में 4% से ज्यादा तेजी

इस टेक्सटाइल कंपनी ने ग्रीन एनर्जी की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। कंपनी के मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में रूफटॉप सोलर प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो चुका है। प्रोजेक्ट को सरकारी एजेंसी से जरूरी रजिस्ट्रेशन भी मिल गया है।

Advertisement

By Gaurav Kumar:

341.22 करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली स्मॉल कैप टेक्सटाइल कंपनी, Aastha Spintex ने आज अपने निवेशकों को बड़ी जानकारी दी जिसके बाद स्टॉक आज 4% से ज्यादा चढ़कर बंद हुआ है। एनएसई पर स्टॉक 4.13% या 3.07 रुपये चढ़कर 77.40 रुपये पर बंद हुआ और बीएसई पर शेयर 3.66% या 2.73 रुपये की तेजी के साथ 77.30 रुपये पर बंद हुआ।

कंपनी ने आज अपने फाइलिंग में बताया कि आस्था स्पिनटेक्स लिमिटेड ने अपनी सहयोगी कंपनी फाल्कन यार्न्स प्राइवेट लिमिटेड के मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में लगाए जा रहे रूफटॉप सोलर प्रोजेक्ट को लेकर बिजनेस और ऑपरेशनल अपडेट दिया है। कंपनी ने बताया कि फाल्कन यार्न्स को गुजरात एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (GEDA) से 1,000 किलोवाट AC और 1,350 किलोवाट DC यानी 1.35 मेगावाट क्षमता वाले रूफटॉप सोलर PV सिस्टम लगाने की मंजूरी/रजिस्ट्रेशन मिल गया है।

कंपनी ने बताया कि यह सोलर सिस्टम गुजरात के राजकोट जिले के भारुड़ी, गोंडल स्थित फाल्कन यार्न्स के मैन्युफैक्चरिंग परिसर में लगाया जा रहा है। GEDA का यह रजिस्ट्रेशन 16 सितंबर 2026 को गुजरात इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी-2025 के तहत इंडस्ट्रियल/कमर्शियल कैटेगरी में जारी किया गया है।

कंपनी के मुताबिक अब प्रोजेक्ट साइट पर वास्तविक काम शुरू हो चुका है। 16 सितंबर 2026 की डेली प्रोग्रेस रिपोर्ट (DPR) के अनुसार साइट पर 13 कर्मचारी तैनात थे। इनमें Module Mounting Structure (MMS) की मार्किंग का करीब 70% काम पूरा हो चुका था, जबकि MMS इंस्टॉलेशन का करीब 40% काम पूरा हो गया था। कंपनी ने चल रहे रूफटॉप सोलर प्रोजेक्ट की साइट की तस्वीरें भी इस अपडेट के साथ जारी की हैं।

कंपनी के बारे में

कंपनी का कारोबार स्पिनिंग, बुनाई, वीविंग, निटिंग, टेक्सचराइजिंग, कॉम्बिंग, प्रोसेसिंग, उत्पादन, होजरी, जिनिंग, कढ़ाई, ब्लीचिंग, डाइंग, प्रिंटिंग, कटिंग, फिनिशिंग, ब्लेंडिंग, कार्डिंग और डबलिंग जैसे टेक्सटाइल से जुड़े विभिन्न कार्यों में करना है।

इसके अलावा, कंपनी टेक्सटाइल, यार्न, फाइबर और फैब्रिक से जुड़े उत्पादों की खरीद-बिक्री, आयात-निर्यात और डीलिंग का कारोबार भी कर सकती है। 

Read more!
Advertisement