इस टेक्सटाइल कंपनी ने दी मजबूत ऑर्डर बुक की जानकारी! अगस्त-अक्टूबर के लिए मिले ₹51.46 करोड़ के 38 बड़े ऑर्डर
कंपनी ने आज अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि उसकी अधिग्रहणकर्ता (Acquiring Company) फाल्कन यार्न्स प्राइवेट लिमिटेड (Falcon Yarns Private Limited) के पास अगस्त 2026 से अक्टूबर 2026 के लिए करीब 51.46 करोड़ रुपये का मजबूत ऑर्डर बुक है।

कॉटन यार्न का प्रोडक्शन करने वाली कंपनी, आस्था स्पिनटेक्स लिमिटेड (Aastha Spintex Ltd) ने अपने निवेशकों को मजबूत ऑर्डर बुक की जानकारी दी है। कंपनी ने आज अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि उसकी अधिग्रहणकर्ता (Acquiring Company) फाल्कन यार्न्स प्राइवेट लिमिटेड (Falcon Yarns Private Limited) के पास अगस्त 2026 से अक्टूबर 2026 के लिए करीब 51.46 करोड़ रुपये का मजबूत ऑर्डर बुक है।
कंपनी को इस अवधि में 38 ऑर्डर मिले हैं, जिनमें कुल 17.35 लाख किलोग्राम कॉटन यार्न की आपूर्ति की जाएगी। ये ऑर्डर 10 से अधिक घरेलू ग्राहकों से मिले हैं और इनकी वैल्यू कंपनी के वित्त वर्ष 2024-25 के कुल राजस्व का लगभग 20.62% है।
कंपनी के अनुसार, अगस्त 2026 के लिए करीब 25.72 करोड़ रुपये और सितंबर 2026 के लिए 24.42 करोड़ रुपये के ऑर्डर हैं, जो बाजार में लगातार मजबूत मांग को दिखाते हैं। कंपनी के प्रमुख ग्राहकों में Fair Deal, Elkins Tradelinks Ltd, A M Trading, ACME Textile, Alexa Knitfab Pvt Ltd, Amit Export, Amita Yarn Fab, Ankita Export, Niya Textile, Sharvay Agronics LLP और Ventex Textile शामिल हैं।
फाइलिंग में कंपनी ने बताया कि कई ग्राहकों ने लगातार दोबारा ऑर्डर दिए हैं, जो कंपनी के प्रोडक्शन की क्विलिटी और भरोसे को दिखाता है। कंपनी ने यह भी बताया कि A M Trading इस अवधि में कंपनी का नया ग्राहक बना है, जिससे उसका ग्राहक आधार और बाजार पहुंच बढ़ी है। कंपनी ने बताया कि सभी ऑर्डर उसके मुख्य कारोबार कॉटन यार्न से जुड़े हैं, जिनका प्रोडक्शन गुजरात स्थित उसकी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स में किया जाता है।
Aastha Spintex Share Price
कंपनी का शेयर आज बीएसई पर 0.24% या 0.18 रुपये गिरकर 76.02 रुपये पर बंद हुआ और एनएसई पर स्टॉक 0.20% या 0.15 रुपये टूटकर 76.10 रुपये पर बंद हुआ।